छत्तीसगढ़ में खिलेगा कमल या फिर बनेगी कांग्रेस सरकार? आ गए ताजा सर्वे के नतीजे
Edited By Bhola Sharma

Chhattisgarh Election 2023
Edited By Bhola Sharma

Chhattisgarh Election 2023
Chhattisgarh Election 2024 C Voter Survey BJP Congress Report Card: छत्तीसगढ़ में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा-कांग्रेस और अन्य पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। इस बीच इंडिया टुडे और सीवोटर का ताजा सर्वे के नतीजे आ गए हैं। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का वोट शेयर 2018 के चुनाव परिणामों से 8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कांग्रेस को भी अपने वोट शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी।
2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। 90 सीटों वाली विधानसभा में से 68 सीटें हासिल की थी। यह जीत कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी, क्योंकि कांग्रेस बीते 15 सालों से विपक्ष में थी। कांग्रेस पार्टी को 43 फीसदी वोट मिले, वहीं बीजेपी को कुल वोटों में से 33 फीसदी वोट मिले।
मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत अन्य पार्टियां 24 फीसदी वोट शेयर हासिल करने में कामयाब रहीं। कांग्रेस और भाजपा के बीच वोट शेयर में करीब 10 प्रतिशत का अंतर आया था। भाजपा के हिस्से में केवल 15 विधानसभा क्षेत्रों में जीत आई थी।
सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा का वोट शेयर 8 फीसदी बढ़ने की संभावना है। लेकिन कांग्रेस पार्टी आसानी से 46 के बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगी। सर्वे की रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 51 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं भाजपा को 38 सीटों मिलने का अनुमान है।
पार्टी 2018 सीटें 2023 प्रोजेक्शन स्विंग
कांग्रेस 68 51 (-17)
बीजेपी 15 38 (+23)
अन्य 7 1 (-6)
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नाराज गुट को मनाने के लिए हाल ही में टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया था। प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा भी बदला। खुद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रचार में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी बीते दिनों छत्तीसगढ़ में थे, जहां उन्होंने बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना के शुभारंभ के दौरान सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने बिलासपुर जिले के लिए 669.69 करोड़ रुपये की 414 विकास और निर्माण परियोजनाओं की भी शुरुआत की। बाद में राहुल गांधी ने बिलासपुर जिले से राज्य की राजधानी रायपुर तक ट्रेन से यात्रा की और ट्रेन में यात्रियों से बातचीत भी की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: