छठ बिहार और आसपास के लोगों के लिए एक बड़ा पर्व है. कहा जाता है कि बिहार के लोग इस पर्व के दौरान अपने घर पहुंचने की पूरी कोशिश करते हैं. छठ मनाने वाले लोगों, खासकर बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारत सरकार ने छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
संस्कृति मंत्रालय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में संयुक्त अरब अमीरात, सूरीनाम और नीदरलैंड्स के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने की. इसमें विदेश मंत्रालय, संगीत नाटक अकादमी और आईजीएनसीए के अधिकारी भी मौजूद रहे.
विदेशी प्रतिनिधियों ने छठ पर्व की महत्ता को स्वीकारते हुए नामांकन प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया. इसके बाद सचिव (संस्कृति) ने मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, यूएई और नीदरलैंड्स में भारतीय राजदूतों और उच्चायुक्तों से भी वर्चुअल चर्चा की, जिसमें समुदायों की पहचान और डाटा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी.
यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन के लिए रेलवे की तैयारी, सितंबर से नवंबर के बीच देशभर में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित यह पर्व बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मनाया जाता है. प्रवासी भारतीय भी इसे मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, यूएई और नीदरलैंड्स में धूमधाम से मनाते हैं. यह पर्व प्रकृति के प्रति श्रद्धा, पर्यावरणीय संतुलन, सामाजिक समानता और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है. छठ महापर्व का बहुराष्ट्रीय नामांकन 2026–27 के लिए प्रस्तावित है, जो न सिर्फ भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस धरोहर को सुरक्षित भी करेगा.
यह भी पढ़ें: दीपावली और छठ पर बिहार आना हुआ आसान, नीतीश सरकार चलाएगी 299 AC और नॉन AC स्पेशल बसें
छठ पर्व में लोग उगते हुए सूर्य को प्रणाम करते हैं, लेकिन छठ पूजा एक ऐसा अनोखा पर्व है जिसकी शुरुआत डूबते हुए सूर्य की आराधना से होती है. “छठ” संस्कृत शब्द “षष्ठी” से आता है, जिसका अर्थ “छः” होता है इसलिए यह त्योहार चंद्रमा के आरोही चरण के छठे दिन, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है. यह त्योहार चार दिनों तक चलता है. मुख्य पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के छठे दिन की जाती है.
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
7 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines