ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहोगे, जल्दी हिसाब बराबर करेंगे...महाराष्ट्र के मंत्री को जान से मारने की धमकी

Minister Death Threat: ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहोगे। अगर हरकतों से बाज नहीं आए तो जल्दी ही हिसाब बराबर कर दिया जाएगा। मंत्री को मिली मारने की धमकी, जानिए मामला।

Chhagan Bhujbal

Chhagan Bhujbal

Minister Chhagan Bhujbal Death Threat: महाराष्ट्र के खाद्य मंत्री छगन भुजबल को जाने से मारने की धमकी मिली है। उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज करके जल्दी ही हिसाब बराबर करने को कहा गया है। मंत्री ने धमकी मिलने की शिकायत नासिक पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके धमकी देने वाले का पता लगाना शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, धमकी तब दी गई, जब मंत्री अपने नासिक वाले घर में थे। संदेश भी मराठी भाषा में दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल जब्त करके शुरू की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री छगन को मैसेज करके कहा कि गया है कि ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहोगे। उन्हें ठीक से व्यवहार करने की चेतावनी दी गई है। अगर नहीं माने तो जल्दी ही हिसाब बराबर कर दिया जाएगा। बेहतर होगा, संभल कर रहेंगे। वरना जो अंजाम होगा, उसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। अब हम आपको जान से मारकर ही दम लेंगे। मंत्री ने तुरंत पुलिस को फोन करके धमकी मिलने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मंत्री का मोबाइल जब्त करके जांच शुरू की।

विज्ञापन

समीर वानखेड़े को भी मिली मारने की धमकी

सूत्रों के मुताबिक प्रमुख, OBC नेता छगन भुजबल मराठा आरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन को लेकर विचार व्यक्त करने पर चर्चा में आए थे। उनके विचारों से कुछ लोग नाराज हैं। बता दें कि बीते दिनों NCB के पूर्व जोनल चीफ समीन वानखेड़े को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि समीर को बांग्लादेशी कट्टरपंथियों ने धमकी दी थी। समीर वानखेड़े बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी मामले में सुर्खियों में आए थे।

विज्ञापन

समीर पर लगे थे 25 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोप

वानखेड़े पर 4 अन्य लोगों के साथ मिलकर आर्यन खान को जेल से बाहर निकालने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। समीर इन दिनों चेन्नई में पोस्टिड हैं। उन्होंने गोरेगांव पुलिस थाने को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि समीर को फोन पर धमकी मिली। उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को और गोरेगांव पुलिस थाने में ईमेल भेजकर जान को खतरे के बारे में सूचित किया। पुलिस ने उनकी शिकायत तुरंत लेकर जांच शुरू कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ