Chennai: चेन्नई (Chennai) के मरीना बीच (Marina Beach) पर पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि (M Karunanidhi) के सम्मान में “कलम स्मारक” बनाने के प्रस्ताव पर जन सुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) के कार्यकर्ताओं ने पक्ष और विपक्ष में तर्क देते हुए बवाल खड़ा कर दिया।
प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष को लेकर भिड़े
जानकारी के मुताबिक चेन्नई में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की याद में मरीना बीच पर ‘कलम स्मारक’ बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसको लेकर खींचतान मची हुई है। बताया गया है कि जनसभा में उस समय हंगामा हो गया जब भाजपा, अन्नाद्रमुक और इनके सहायत दलों ने इस परियोजना का विरोध किया।
और पढ़िए – राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के सामने रखी ‘नए भारत’ की तस्वीर, जानें अभिभाषण की 10 बड़ी बातें
भाजपा नेताओं ने लगाए ये आरोप
बैठक में भाग लेने वाले भाजपा सदस्यों का आरोप है कि डीएमके सदस्यों ने परियोजना के खिलाफ अपनी राय देने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने चिल्लाने और हंगामा करने की कोशिश की। वहीं स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
NTK नेता ने किया बड़ा ऐलान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक DMK और AIADMK समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की स्मृति में कलम स्मारक बनाने के प्रस्ताव हंगामा किया। नाम तमिलर काची (NTK) के प्रमुख सीमन ने कहा है कि अगर समुद्र में ‘कलम की मूर्ति’ खड़ी की जाती है, तो मैं उसे नष्ट कर दूंगा। अगर DMK करुणानिधि की याद में मूर्ति लगाना चाहती है, आप अपनी पार्टी के मुख्य कार्यालय अरिवलयम में लगा सकते हैं।
मरीन बीच पर लगेगी 42 मीटर की मूर्ति
बता दें कि डीएमके सरकार ने चेन्नई के मरीन बीच पर 42 मीटर ऊंची विशाल मूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए 81 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत रखी गई है। इसके अलावा कई पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने परियोजना के बारे में चिंता जताई है, क्योंकि स्मारक की प्रस्तावित साइट समुद्र के तटीय क्षेत्र में आती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
6 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
58 mins ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
1 hr agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
3 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
3 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
5 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
8 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines