Chennai Train Accident: क्या होती है 'लूप लाइन' जिसकी वजह से टकरा गईं 2 ट्रेन?

Chennai Train Accident: मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के निकट एक मालगाड़ी से टकरा गई। ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिल गया था तो वह हादसे का शिकार कैसे हो गई? अधिकारियों ने इसका जवाब दिया है।

Train Accident

File Photo

Chennai Train Accident: देश में कई ट्रेन हादसों की खबरें सामने आती हैं। हर हादसे की वजह अलग होती है। बीती रात को मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराई, जिसकी वजह से ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके पीछे की वजह लूप लाइन को बताया गया। जिस मालगाड़ी से ट्रेन टकराई वह कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर एक्सप्रेस मालगाड़ी के ट्रैक पर कैसे पहुंच गई?

विज्ञापन

कैसे हुई टक्कर?

दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक आरएन सिंह ने बताया ट्रेन को कावरैपेट्टई में नहीं रुकना था और उसे स्टेशन से होकर गुजरना था। चेन्नई से निकलने के बाद, मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के लिए सिग्नल का ड्राइवर ने सही तरीके से पालन किया। हालांकि, मुख्य लाइन पर जाने के बजाय, ट्रेन गलती से लूप लाइन पर चली गई। इस वजह से ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हो गई। हालांकि उन्होंने कहा ये एक जांच का विषय हैं।

विज्ञापन

एक दूसरे अधिकारी ने बताया, कावरपेट्टई स्टेशन में पहुंचते ही ट्रेन चालक दल को जोरदार झटका लगा। ट्रेन दिए गए सिग्नल के अनुसार मुख्य लाइन में जाने के बजायलूप लाइन में चली गई। इसने लूप लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। उस वक्त ट्रेन की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा थी।

विज्ञापन

क्या होती है लूप लाइन?

रेलवे में लूप लाइन वह लाइन होती है जिसका इस्तेमाल ट्रेनों को खड़ा करने या ट्रैक बदलने के लिए करते हैं। साधारण भाषा में इसे ऐसे समझा जा सकता है, जब एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामेन आए जाएं तो एक ट्रेन को निकालने के लिए लूप लाइन होती है। इस लाइन पर एक ट्रेन जाती ताकि दूसरी ट्रेन आगे निकल सके। वहीं, जब ट्रेन स्टेशन पर रुककर ट्रैक बदलकर प्लेटफॉर्म पर आती है तो इसमें भी लूप लाइन का इस्तेमाल किया जाता है। लूप लाइन की लंबाई की बात करें तो ये आमतौर पर 750 मीटर की होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ