चेन्नई के पास बड़ा हादसा, ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 20 घायल

Chennai Train Accident: मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) शुक्रवार को तमिलनाडु में एक मालगाड़ी से टकरा गई। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, हादसा रात 8.30 बजे कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

Chennai Train Accident
विज्ञापन

Chennai Train Accident: मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) शुक्रवार को तमिलनाडु में एक मालगाड़ी से टकरा गई। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, हादसा रात 8.30 बजे कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इसमें किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दो ट्रेनें आपस में टकराईं

मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) की टक्कर एक तमिलनाडु में एक मालगाड़ी से हुई। इस दौरान ट्रेन में कुल 1360 पैसेंजर्स सवार थे। हादसे के बाद चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और रेस्क्यू मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8.27 बजे ट्रेन ने पोन्नेरी स्टेशन क्रॉस किया। बागमती एक्सप्रेस को मेन लाइन पर चलने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल चुका था, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले ही लोको पायलट और ट्रेन क्रू ने जोर का झटका महसूस किया।

विज्ञापन

पटरी से उतरे 12 डिब्बे

हादसे से कुछ देर पहले ट्रेन ने मेन लाइन छोड़ दी थी, इस दौरान वह लूप लाइन में चली गई। इस लूप लाइन पर पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान दोनों ट्रेनें आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में करीब 12 से 13 कोच डिरेल होने की खबर है। वहीं, एक कोच और पार्सल वैन में आग भी लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त बागमती एक्सप्रेस लगभग 75 KMPH की रफ्तार से चल रही थी।


हादसे के बाद ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के फंसे हुए यात्रियों को खाना और पानी दिया गया। डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 12.10.2024 को 04:45 बजे एक विशेष ट्रेन का इंतजाम किया।

विज्ञापन

चेन्नई डिवीजन के कवराईपेट्टई में ट्रेन संख्या 12578 मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस हादसे के बाद कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यहां देखिए उनकी लिस्ट।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ