Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सरकारी डॉक्टर पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी अपनी कैंसर ग्रस्त मां का इलाज करवाने पहुंचा था। आरोपी एकदम डॉक्टर पर गुस्सा हो गया। उसने डॉक्टर पर चाकू से एक के बाद एक 7 वार किए। हमले के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और स्वास्थ्य मंत्री के बयान भी सामने आए हैं। दोनों ने डॉक्टरों को सुरक्षा और मामले में कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। हमले के बाद डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को कलैगनार सेंटेनरी अस्पताल में आरोपी ने डॉक्टर बालाजी जगन्नाथन पर हमला किया। उनका फिलहाल आईसीयू में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:Mahakumbh के करोड़ों श्रद्धालुओं को तोहफा, एक क्लिक पर मिलेगी हर सुविधा
डॉक्टर की गर्दन, पीठ, माथे, पेट पर घाव हैं। आरोपी विग्नेश से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी की मां की कीमोथेरेपी हो चुकी है। आरोपों के मुताबिक महिला के इलाज से बेटा संतुष्ट नहीं था। आरोपी मूल रूप से चेन्नई का ही रहने वाला है। हमले के समय कैंसर वार्ड में डॉ. बालाजी की तैनाती थी। हमले के बाद विग्नेश ने मौके से फरार होने की कोशिश की। लेकिन कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सीएम का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई करेंगे। ऐसे हमले दोबारा डॉक्टरों पर न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।
छिपाकर लाया था चाकू
हमले के बाद स्टालिन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी एक पोस्ट अपलोड की है। उन्होंने लिखा कि सरकार भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध करेगी। डॉ. बालाजी ऑन्कोलॉजिस्ट हैं, जो खुद दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी हमले की मंशा से ही चाकू को अपने साथ छिपाकर लाया था। सुरक्षा में चूक नहीं कह सकते। भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने हमले की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टालिन सरकार में डॉक्टर सेफ नहीं हैं। युवक के खिलाफ हत्या प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 26 वर्षीय आरोपी से पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें:गजब का ऑफर! फ्री IVF कराएं; दुनिया की ये मशहूर हस्ती देगी अपना स्पर्म, जानें नियम और शर्तें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
3 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
6 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
7 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
11 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
11 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
13 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
14 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
15 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines