Chennai BMW Hit and Run Case: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पुणे पोर्श कार हिंट एंड रन जैसा मामला सामने आया है। चेन्नई में राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी ने बेसेंट नगर इलाके में फुटपाथ पर सो रहे 24 साल के युवक पर बीएमडब्ल्यू कार चढ़ा दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सांसद की बेटी को पुलिस ने थाने से जमानत दे दी। वहीं युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने चेन्नई के शास्त्री नगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 17 जून की है। सांसद की बेटी माधुरी कार चला रही थी। हादसे के वक्त माधुरी की दोस्त भी कार में मौजूद थी। वहीं मृतक की पहचान 24 साल के सूर्या के रूप में हुई है। वह पेटिंग का काम करता था। उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतक का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने शराब पी थी और वह नशे की हालत में ही बेसेंट नगर इलाके में फुटपाथ पर सो गया था।
सांसद की बेटी को थाने से ही मिल गई जमानत
हादसे के बाद सांसद बेटी तो कार से उतरकर भाग गई। लेकिन उसकी दोस्त कार से उतरकर हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी। भीड़ में से ही कुछ लोग युवक को हाॅस्पिटल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी माधुरी को हिरासत में ले लिया। लेकिन उसे थाने से ही जमानत मिल गई।
कौन हैं बीडा मस्तान राव
बता दें कि बीडा मस्तान राव वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही वे आंध्रप्रदेश के बड़े बिजनेसमैन हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 165 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति हैं। बीडा मस्तान की कंपनी बीएमआर सी फूड इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है। बीडा मस्तान राव ने 2009 में राजनीति में प्रवेश किया। वे टीडीपी के टिकट पर कवाली सीट से भी विधायक भी रहे हैं। 2019 में उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस जाॅइन की। इसके बाद उन्हें 2022 में राज्यसभा भेजा गया।
ये भी पढ़ेंः सांसद की बेटी ने BMW से शख्स को कुचला, चुटकियों में थाने से ही मिल गई जमानत
ये भी पढ़ेंः ‘मैंने कोई शिकायत नहीं दी, कोरे कागज पर कराए साइन’, कंचनजंगा रेल हादसे की महिला यात्री का दावा
संबंधित खबरें
'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
3 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines