नई दिल्ली: नामीबिया से 8 चीते विशेष विमान से भारत आ गए हैं। इन चीतों को नामीबिया से विशेष विमान से पहले ग्वालियर लाया गया। फिर वहां से विशेष चार्टर्ड कार्गो से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद इन्हें श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ दिया।
एक महीने के लिए रहेंगे क्वारंटाइन
जानकारी के मुताबिक चीतों को एक महीने तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वहीं पीएम मोदी ने चीतों को छोडने के बाद जनता को संबोधित करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। दशकों बाद हमारी धरती पर चीता लौट आया है। लेकिन ये हमारा दुर्भाग्य रहा कि हमने 1952 में चीतों को देश से विलुप्त तो घोषित कर दिया और उनके पुनर्वास के लिए भी दशकों तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। इसके अलावा उन्होंने लोगों से चीता देखने के लिए धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये चीते मेहमान बनकर आए हैं। यहां से अनजान हैं। ये कूनो नेशनल पार्क को अपना घर बना सकें इसके लिए हमें थोड़ा समय देना होगा।
Cheetah in India Live Update
नामीबिया से 8 चीतों को विशेष चार्टर्ड कार्गो उड़ान की मदद से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर लाया गया।
अभी पढ़ें – Odisha: तेज रफ्तार ट्रक की बस से टक्कर, दर्दनाक हादसे में छह की मौत, 20 घायल
इन चीतों का विशेष विमान ग्लावियर एयरपोर्ट पहुंच चुका है। ग्लावियर एयरपोर्ट अब इन्हें हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है और इस मौके पर वो नामीबिया से आए इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में बने क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 9:40 पर ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद वह 9:45 बजे कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगे। 10:45 से 11:15 बजे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे।
अभी पढ़ें – हिजाब के लिए पढ़ाई लिखाई तो नहीं छोड़ सकते!
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी तकरीबन आधा घंटे तक कूनो नेशनल पार्क में रुकेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
LIVE: कर्नाटक में आज SIR पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की अहम बैठक
1 hr agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
2 hrs ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
2 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
11 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
11 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
13 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
14 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
16 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
16 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines