भारत में क्यों कई घंटे फंसे रहे यात्री, फ्लाइट्स चल रही थीं लेट, चेक-इन सिस्टम में क्या आ गई थी खामी

भारत के कई एयरपोर्ट्स पर मंगलवार को कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स लेट रही थीं. इसके पीछे एयरलाइंस के चेक-इन सिस्टम क्रैश वजह बताई गई है. हालांकि, मंगलवार देर शाम तक चेक-इन सिस्टम में आई खामी को ठीक कर लिया गया.

flight delay
विज्ञापन

पूरे भारत के कई एयरपोर्ट्स पर मंगलवार को चेक-इन सिस्टम में खामी आ गई थी, जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स देर से उड़ीं। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, थर्ड पार्टी सिस्टम में दिक्कत आने की वजह से कई एयपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुआ है. इसकी वजह से एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट देरी से उड़ रही थीं. एयर इंडिया ने साथ ही लिखा, ‘हमारी एयरपोर्ट टीम सभी यात्रियों के चेक-इन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रही हैं। स्थिति धीरे-धीरे बहाल हो रही है, लेकिन पूरी तरह तक ठीक होने तक कुछ फ्लाइट्स में देरी हो सकती हैं.”

एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेट्स चेक कर लें और अपने सफर के लिए एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलें.

Advertisment

इंडिगो की फ्लाइट्स में भी देरी की खबरें मिली हैं, लेकिन उसने इसके पीछे ऑपरेशनल वजह बताई. एयर इंडिया की तरह इंडिगो ने X पर कोई पोस्ट नहीं किया, हालांकि, एक यूजर की पोस्ट का जवाब जरूर दिया है.

इंडिगो ने लिखा है, “हम समझते हैं कि इस देरी की वजह से आपको परेशानी हो रही होगी. आपकी फ्लाइट ऑपरेशनल वजहों से लेट है. हम भरोसा दिलाते हैं कि हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि हमारे कंज्यूमर्स को समय पर पहुंचाया जाए. हम आपको हुई इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं आगे से आपको बेहतर सेवा दें.”

क्या आ गई थी खामी?

चेक-इन सिस्टम में खाई खामी को लेकर को आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि यह खामी Amadeus सॉफ्टवेयर में आई थी. यह सॉफ्टवेयर एयरलाइंस बुकिंग, रिजर्वेशन, इंवेंट्री और डिपार्चर कंट्रोल सिस्टम को मैनेज करने के लिए यूज किया जाता है.

विज्ञापन

क्या अब खामी हो गई ठीक?

खामी के बारे में पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद, मंगलवार देर रात एयर इंडिया ने इसके दूर होने की भी पुष्टि कर दी थी और कहा था कि अब चेक-इन सिस्टम सही से काम कर रहा है.

एयर इंडिया ने X पर लिखा था, “थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई खामी पूरी तरह से बहाल हो गई है, और अब सभी एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम सही से काम कर रहा है. हमारी सभी फ्लाइट्स समय के मुताबिक चल रही हैं.”

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ