हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आपके घर के पास मिल रहा सबसे सस्ता टमाटर, लोग जमकर खरीद रहे, कैसे? यहां जानिए

विज्ञापन
cheapest tomato

Cheapest Tomato: टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में तमाम लोग जो कभी एक किलो टमाटर खरीदते थे, वे अब पाव भर ले रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने टमाटर खाना छोड़ दिया है। लेकिन न तो टमाटर को ज्यादा भाव देने की जरूरत है न ही खाना छोड़ना है।

दरअसल, बाजार में एक ऐसा टमाटर है, जो सस्ता बिक रहा है। वह भी आपके घर के पास। एक किलो खरीदकर आप कई दिन अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। खासकर बच्चों को यह बेहद लजीज लगता है।

टोमैटो कैचप से बढ़ेगा खाने का स्वाद

जी हां, बात हो रही है टोमैटो कैचप की। टमाटर जहां बाजार 120 रुपए से लेकर 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कैचप का भाव 100 रुपए प्रति किलो है। सब्जियों और अन्य व्यंजनों में आप कैचअप का इस्तेमाल करिए, स्वाद बढ़ जाएगा।

100 से 150 रुपए में बिक रहा कैचप

मथुरा में रहने वाले ग्रॉसरी स्टोर के मालिक मोहित बंसल ने बताया कि टमाटर के दाम ज्यादा हैं। एक किलो टमाटर 120 से 150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में कैचप की बिक्री बढ़ गई है। इसके दाम में भी बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

मोहित ने बताया कि किसान कैचप 100 रुपए में एक किलो बिक रहा है। वहीं मैगी कैचप 150 रुपए प्रति किलो है। इसके साथ 4 मैगी फ्री दी जा रही है। टॉप्स का टोमैटो कैचप 70 रुपए प्रति किलो है।

यह भी पढ़ें: Tomato Prices: जल्द टमाटर होंगे सस्ते, केंद्र सरकार ने NAFED और NCCF को सौंपी अहम जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें