Chandrayaan 3 : भारत का चंद्रयान 3 आज चांद पर कदम रखेगा। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक आद शाम करीब 18.04 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। इसरो की तरफ से इसकी सारी तैयारी कर ली गई है। पूरी दुनियाभर की नजर भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी है।
चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए देशभर में लोग अपने-अपने तरीके प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, दरगाह सभी जगह लोग चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए मन्नत मांग रहे हैं।
पुणे के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-अर्चना की।
दिल्ली के गणेश नगर में जन कल्याण समिति की ओर से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन और पूजन किया गया।
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए कोलकाता में पाटुली उपनगरी बिजनेस एसोसिएशन ने पूजा और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया।
अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने एक लघु रेत की मूर्ति बनाई।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह-सुबह खास ‘भस्म आरती’ की गई।
वाराणसी के हनुमान मंदिर में चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के लिए पूजा पाठ किया जा रहा है।
इसके साथ ही लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में भी लोगों ने नमाज अदा और चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।
भारत ही नहीं दुनिया भर में मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए लोग दुआ मांग रहे और प्रार्थना कर रहे हैं। अमेरिका के न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में भी प्रार्थना कर रहे हैं।
अमेरिका के वर्जीनिया के एक मंदिर में भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हवन किया जा रहा है।
भारत ही नहीं दुनियाभर में चंद्रयान 3 की लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी जोरों पर है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश देश के कई राज्यों में स्कूलों में चंद्रयान 3 की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Landing Live Updates: इतिहास रचने से कुछ घंटे दूर भारत, सॉफ्ट लैंडिंग को तैयार चंद्रयान-3
इसरो ने ट्वीट कर रहा है कि चंद्रयान-3 अपने मिशन पर तय समय पर है और इसकी नियमित जांच की जा रही है। साथ ही इसरो ने कहा कि एमओएक्स (MOX) ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है। इसका सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 के बाद फिर से ‘मिशन चाय’ पर जुटे ISRO के साइंटिस्ट राकेश नैय्यर, जानें पूरा मामला
बताया जा रहा है कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 की जब चंद्रमा पर लैंडिंग होगी उसम उसकी 1 से 2 मीटर प्रति सेकेंड के आसपास होगी। यानी लैंडिंग के वक्त चंद्रयान की गति कछुए की गति से भी कम होगी। आपको बता दें कि यही चंद्रयान 3 अंतरिक्ष में 40000 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
44 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
52 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
3 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
3 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
5 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
6 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
7 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines