Chandrababu Naidu Oath Ceremony (केजे श्रीवत्सन) : देश में मोदी सरकार के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी एनडीए की सरकार बन गई। राज्य में बुधवार को तेलगु देशम पार्टी की अगुवाई में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण ली। उनके बेटे नारा लोकेश भी मंत्री बनाए गए। साथ ही पवन कल्याण को भी शपथ दिलाई गई।
पहली बार 1995 में सीएम बने थे चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू पहली बार 1995 में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 1999 और 2014 में आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में कार्यभार संभाला था। नायडू के नाम लगातार सबसे लंबे समय तक सीएम पद पर बने रहने का भी रिकॉर्ड है। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने चंद्रबाबू नायडू को सीएम पद की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें : पैर छूने झुके नायडू तो PM मोदी ने लगा लिया गले, देखें दोस्ती का VIDEO
सबसे युवा मंत्री हैं अनिता वंगलापुडी
अनिता वंगलापुडी (40) आंध्र प्रदेश कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री बनीं। उनके बाद नारा लोकेश (41) और कोंडापल्ली श्रीनिवास (42) हैं। चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में ऐसे 15 मंत्री हैं, जिनकी उम्र 50 से 70 साल के बीच है। साथ ही 70 साल से अधिक आयु वालों में सीएम चंद्रबाबू नायडू (74) खुद शामिल हैं। इसके अलावा एनएमडी फारूक (75) और अनम राम नारायण रेड्डी (71) भी हैं।
यह भी पढ़ें :चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, RJD बोली- NDA में पड़ी फूट
ये नेता हुए शामिल
चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत, तेलुगू फिल्मों के मेगा स्टार चिरंजीवी समेत एनडीए के कई नेता शामिल हुए।
क्या रहा विधानसभा चुनाव का परिणाम?
चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 175 में से 135 सीटें जीतीं, जबकि पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटें जीतीं। बीजेपी को 10 में से 8 सीटों पर जीत मिली। पिछले चुनाव में 151 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस सिर्फ 11 सीटों पर सिमट गई।
चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट में ये हुए शामिल
कोनीडेल पवन कल्याण
नारा लोकेश
किंजरापु अच्छे नायडू
कुल्लु रवींद्र
नादेन्दल मनोहर
पी.नारायण
वंगलपुडी अनिता
सत्यकुमार यादव
निम्मल रामानायडु
एनएमडी फारुक
अनम रामनारायण रेड्डी
पयावल्लु केशव
अंगनी सत्यप्रसाद
कुलुसु पार्थसारधी
डोला बलवीरंजनेय स्वामी
गुट्टीपट्टी रवि
कंदुल दुर्गेश
गुम्मडी संध्या
बीसी जनार्दन रेड्डी
टीजी भरत
अस.सवित्थम
वसंतमशेट्टी सुभाष
कुण्डपल्ली श्रीनिवास
मण्डीपल्ली राम प्रसाद
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
2 hrs agoLIVE: लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर रूम में लगी आग, फर्नीचर और डॉक्यूमेंट जलकर राख
4 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
4 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
13 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
15 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
16 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
17 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines