जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए Gen-Z प्रदर्शनों के बाद राजनीति में एक फिर हलचल तेज हो गई है. बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने युवाओं को केंद्र में रखकर नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है. वह ‘आजाद हिंद पार्टी’ के नाम से इस नए राजनीतिक मंच को खड़ा करने की तैयारी में हैं. चंद्र कुमार बोस का कहना है कि देश का युवा मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था से असंतुष्ट है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है. उनके मुताबिक जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में युवाओं के भीतर बदलाव की इच्छा और नेतृत्व की तलाश साफ दिखाई दी.
भाजपा और टीएमसी दोनों से हुआ मोहभंग
चंद्र कुमार बोस का राजनीतिक सफर भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. वह 2016 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. उनके अनुसार, उस समय नेताजी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए ‘आजाद हिंद मोर्चा’ बनाने का आश्वासन दिया गया था. करीब सात साल तक इंतजार करने के बाद भी जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने भाजपा छोड़ दी. उन्होंने बाद में पार्टी में शामिल होने के फैसले को अपनी भूल बताया था.
इसके बाद अप्रैल 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चंद्र कुमार बोस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए. हालांकि, वहां भी उनका राजनीतिक सफर लंबा नहीं चला. उन्होंने पार्टी के भीतर की राजनीति और निजी कारणों का हवाला देते हुए टीएमसी से इस्तीफा दे दिया. अब वह अपनी राजनीतिक पार्टी के जरिए सीधे युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
कैसी होगी आजाद हिंद पार्टी?
चंद्र कुमार बोस ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में नई पार्टी की सोच और उसके उद्देश्य के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि आजादी के करीब 80 साल बाद देश का युवा एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है और उसे सही दिशा देने वाले नेतृत्व की जरूरत है. उनके मुताबिक, जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में युवाओं के भीतर बदलाव की इच्छा साफ दिखाई दी.
बोस ने मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे अहम क्षेत्रों में भ्रष्टाचार गंभीर समस्या बन चुका है. उनका मानना है कि इससे युवाओं में व्यवस्था को लेकर असंतोष बढ़ रहा है और वे अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की विचारधारा से प्रेरणा लेकर युवाओं को एक राजनीतिक मंच देना जरूरी है. चंद्र कुमार बोस के अनुसार, प्रस्तावित ‘आजाद हिंद पार्टी’ देशभर के युवाओं को जोड़ने का काम करेगी. उन्होंने इसे समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील सोच पर आधारित राष्ट्रीय राजनीतिक मंच बनाने की बात कही है.
यह भी पढ़ें- देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश; तोड़ी जाएंगी इमारतें
अभिजीत दीपके के लिए नई राजनीतिक चुनौती?
Gen-Z आंदोलनों के दौरान अभिजीत दीपके और उनकी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ भी चर्चा में रही. हालांकि, दीपके ने फिलहाल अपनी पहल को औपचारिक राजनीतिक पार्टी में बदलने से इनकार किया है. ऐसे समय में चंद्र कुमार बोस की ‘आजाद हिंद पार्टी’ की घोषणा युवाओं के बीच राजनीतिक विकल्प की नई तस्वीर बना रही है.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
9 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
10 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
11 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
14 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines