अमित पांडे, नई दिल्ली:
Anil Masih Video Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का मामला देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में है। जिस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ तक कह दिया। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार गड़बड़ी के आरोप लगा रही है। इस बीच पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह का एक और वीडियो सामने आया है।
जिसमें वह बैलेट पेपर पर साइन करते और कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अनिल मसीह की कार्यवाही पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओें ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं कि क्या चंडीगढ़ में 30 जनवरी को मेयर चुनाव निष्पक्ष हुए?
अनिल मसीह के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज
इससे पहले चुनाव के दौरान अनिल मसीह का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह मतपत्रों पर कलम चलाते नजर आ रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में भी इस वीडियो को पेश किया गया। जिसके बाद सीजेआई ने इसे लोकतंत्र का मजाक कह दिया। सीजेआई ने इस मामले में अनिल मसीह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही। उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से चंडीगढ़ मेयर चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित करने को कहा है। इस मामले पर शीर्ष कोर्ट में अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।
क्या है चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का पूरा मामला
आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में धांधली कर बीजेपी प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस-आप गठबंधन के पास 20 वोट होने के बावजूद भाजपा के प्रत्याशी को 16 वोट से विजेता करार दे दिया गया। इस चुनाव में 8 वोट अवैध भी करार दिए गए। जिससे आम आदमी पार्टी के मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पास 12 वोट ही रह गए। इससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
मनोज कुमार सोनकर बने मेयर
इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने बाजी मारी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम को बड़ा झटका देते हुए किसी भी बैठक और बजट पेश करने पर रोक लगा दी है। सीजेआई ने वीडियो को देखकर ये भी कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर कैमरे की तरफ देख रहे हैं। उनका व्यवहार संदिग्ध नजर आ रहा है।
https://twitter.com/NargisBano70/status/1752278115777499392
फूट-फूटकर रोए थे कुलदीप कुमार
बता दें कि इस चुनाव में हार के बाद कुलदीप कुमार फूट-फूटकर रोए थे। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलकर इसे वोटों की चोरी बताया। आप के प्रत्याशी की हार के बाद लगातार बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर चंडीगढ़ में आप पार्षदों ने भूख हड़ताल भी शुरू की है। आप नेताओं ने इस मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 थाना और एसएसपी से भी शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका ये भी आरोप था कि बीजेपी पार्षद सदन में चल रहे कैमरों को भी हटा रहे थे, ताकि गड़बड़ी को रिकॉर्ड नहीं किया जा सके।
ये भी पढ़ें: लोकतंत्र की हत्या! चंडीगढ़ नगर निगम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मेयर चुनाव में धांधली पर CJI सख्त
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
4 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
5 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
7 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
7 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
8 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
9 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines