चंडीगढ़ में अब इस दिन होगा मेयर चुनाव, HC के फैसले के बाद नया नोटिफिकेशन जारी

Chandigarh Mayor Election Date : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया। अब मेयर चुनाव के लिए 30 जनवरी को वोटिंग होगी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की नई तारीख जारी की गई।

3rd Phase Voting

चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तारीख का ऐलान।

Chandigarh Mayor Election Date : चंडीगढ़ में मेयर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद डीसी निशांत यादव ने नया नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें मेयर चुनाव के लिए 30 जनवरी का दिन तय किया गया है। अब मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवार दोबारा नॉमिनेशन फाइल करेंगे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव 30 जनवरी को होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, मेयर चुनाव के लिए 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले ही अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन

BJP ने पहले ही घोषित कर दिए हैं उम्मीदवार

विज्ञापन

भाजपा ने हरप्रीत कौर बबला को मेयर चुनाव में उतारा है, जबकि बिमला दुबे को सीनियर डिप्टी मेयर और लखबीर सिंह बिल्लू को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। सभी उम्मीदवारों ने पहले ही पर्चा दाखिल कर दिए थे, लेकिन उन्हें दोबारा नामांकन दाखिल करना पड़ेगा।

विज्ञापन

जानें फिर क्यों बदली चुनाव की तारीख?

आपको बता दें कि डीसी निशांत कुमार ने पहले भी मेयर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत 24 जनवरी को मतदान होना था, लेकिन पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने इस नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया। अदालत ने 29 जनवरी के बाद चुनाव कराने के निर्देश दिए। HC के इसी आदेश के बाद डीसी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव कराने के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ