एक हाथ से चलाता रहा बाइक टैक्सी, दूसरे हाथ से करता रहा छेड़छाड़, पीछे बैठी 11वीं की छात्रा ने बना लिया VIDEO

जब आरोपी ड्राइवर छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था तो पीछे बैठी छात्रा अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना रही थी.

Uber

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

चंडीगढ़ में चलती बाइक पर 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. आरोपी बाइक टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू मनीमाजरा इलाके से पकड़ा गया. आरोपी ने बाइक चलाते हुए पीछे बैठी छात्रा को कई बार गलत तरीके से टच किया. इस दौरान वह एक हाथ से बाइक चलाता रहा और दूसरे हाथ से छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता रहा. छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया.

इसके बाद छात्रा ने बाइक रोकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने बाइक की स्पीड और बढ़ा दी. छात्रा को आरोपी काफी दूर तक ले गया. जब छात्रा लगातार विरोध करती रही तो बाइक का संतुलन खराब हो गया और वह गिर गई. इसके बाद छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे. गिरने के बाद आरोपी ड्राइवर बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गया. जिसे बाद में पुलिस ने दबोच लिया.

Advertisment

जब आरोपी ड्राइवर छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था तो पीछे बैठी छात्रा अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना रही थी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर किस तरह से छात्रा को छू रहा है. बीच-बीच में वह एक हाथ से बाइक चला रहा है. और दूसरे हाथ से छात्रा को टच कर रहा है.

परिजनों का आरोप है कि छात्रा ने जिस बाइक को बुक किया था, राइड के लिए उसकी जगह दूसरी बाइक आई थी. इससे गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा ने जो बाइक टैक्सी बुक की थी, उसका नंबर UP20BW0762 था. टैक्सी ऐप पर यह ब्लैक रंग की होंडा शाइन थी. छात्रा को जो पिक करने आई, उस बाइक का नंबर HP-36F9380 था. जो बाइक बुक की गई थी, उसकी जगह आरोपी दूसरी बाइक लेकर छात्रा को पिक करने पहुंच जाता है. फिर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर देता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ