CEO Mother Brutally Murdered Her son: मां और बच्चे के बीच का रिश्ता विश्वास, प्यार, ममता और रक्षा के एहसास का एक अद्भुत मिश्रण होता है। मां और बच्चे के बीच के इसी रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक मामला बैंगलोर से सामने आया है। यहां एक बिजनेसवुमन मां ने अपने ही बेटे की क्रूरता से हत्या कर दी है। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मां ने होटल में की 4 साल के बेटे की हत्या
आरोपी महिला की पहचान सुचाना सेठ के रूप में हुई है, जो बैंगलोर की एक स्टार्टअप कंपनी की फाउंडर और CEO है। पुलिस ने बताया कि सुचाना सेठ ने नॉर्थ गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या की और उसके शव को बैग में रख दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने बच्चे के शव के साथ कर्नाटक वापस जाने के लिए सोमवार सुबह टैक्सी से निकल गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी महिला को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से बच्चे के शव के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
यह भी पढ़े: 5 साल पहले जिसकी हुई ‘हत्या’ वो दिल्ली में नई पत्नी संग मिला
खून के धब्बों ने खोला कत्ल का राज
हैरान कर देने वाली इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब होटल का स्टाफ सफाई के लिए उस कमरे में गया जहां सुचाना सेठ ठहरी हुई थी। सफाई के दौरान स्टाफ को कमरे में खून के धब्बे दिखे, जिससे उसे शक हुआ। स्टाफ ने इसकी जानकारी होटल मैनेजमेंट को दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान होटल के स्टाफ से पता चला कि महिला टैक्सी से कर्नाटक जा रही है, महिला को इसकी व्यवस्था होटल ने ही कराई थी।
ऐसे पुलिस की जाल में फंसी आरोपी महिला
इसके बाद पुलिस ने होटल वालों से उस टैक्सी ड्राइवर का नंबर लिया। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को फोन करके महिला के बारे में बताया और उसे टैक्सी पास के किसी पुलिस स्टेशन पर ले जाने के लिए कहा। साथ ही पुलिस ने ड्राइवर को यह हिदायत भी दी कि इस बारे में आरोपी महिला को जरा भी संदेह न हो। इस वक्त तक टैक्सी कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एंटर हो चुकी थी। ड्राइवर ने पुलिस के बताए अनुसार पास महिला को भनक लगे बिना ही टैक्सी को ऐमंगला पुलिस स्टेशन की ओर ले गया। जहां से पुलिस ने सुचाना सेठ को बेटे के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
9 mins agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
33 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
34 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines