हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

फेल होने पर अब 5वीं और 8वीं क्लास के स्टूडेंट नहीं होंगे प्रमोट, केंद्र सरकार ने खत्म की 'नो डिटेंशन पॉलिसी'

Centre Scraps ‘No-Detention’ Policy: केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार किसी बच्चे को फेल होने पर स्कूल से निकाला नहीं जाएगा। 5वीं और 8वीं में फेल होने वाले बच्चे को दो महीने के भीतर दोबारा परीक्षा देकर अगली क्लास में जाने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

Centre Scraps ‘No-Detention’ Policy For Classes 5 And 8 Students: शिक्षा नीति में बदलाव करते हुए सोमवार को केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, सरकार ने आदेश जारी कर अब 5वीं और 8वीं क्लास के फाइनल एग्जाम में फेल होने वाले छात्रों के लिए ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ खत्म कर दी है।

नए आदेश के अनुसार अब फेल होने वाले छात्रों को रिजल्ट आने के 2 महीने के भीतर दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा और उन्हें पास होने के बाद ही अगली क्लास में भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार इससे पहले फेल होने वाले छात्रों को पास कर अगली क्लास में भेज दिया जाता था। अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इसे खत्म कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इसका मकसद हर बच्चे का लर्निंग आउटपुट इम्प्रूव करना है।

ये भी पढ़ें: CM उमर अब्दुल्ला के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरे बेटे मेहदी? इल्तिजा मुफ्ती ने भी दिया साथ, जानें वजह

फेल होने पर किसी बच्चे को स्कूल से नहीं निकाला जाएगा

सरकार के आदेश के अनुसार किसी बच्चे को फेल होने पर स्कूल से निकाला नहीं जाएगा। 5वीं और 8वीं में फेल होने वाले बच्चे को दो महीने के भीतर दोबारा परीक्षा देकर अगली क्लास में जाने का मौका दिया जाएगा। सरकार के अनुसार नियमों को बदलते हुए इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि हो सकता है कि किसी कारणवश बच्चा परीक्षा के समय पढ़ नहीं पाया हो और वह फेल हो गया। ऐसे में उसे परीक्षा पास करने का दूसरा मौका दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Bengaluru Volvo Car Accident: ‘नीली’ कार के चलते हुआ हादसा, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें