हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स लीक कर रही थीं वेबसाइट्स, केंद्र सरकार ने लिया सख्त एक्शन

केंद्र सरकार ने ऐसी कई वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है जो लोगों के आधार और पैन की डिटेल्स लीक कर रही थीं। इसे लेकर सरकार ने कहा है कि हम निजी डेटा की सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी को प्राथमिकता देते हैं।

विज्ञापन
Representative Image (Pexels)

केंद्र सरकार ने ऐसी कई वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है जो आधार और पैन कार्ड समेत संवेदनशील निजी जानकारियां लीक कर रही थीं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। यह कदम UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आधार डाटा के पब्लिक डिस्प्ले को लेकर पुलिस के पास दर्ज कराई गई गई एक शिकायत के बाद लिया गया है। यह आधार एक्ट 2016 का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें: अगले 25 साल में 4 करोड़ लोगों की जान ले सकता है Silent Killer

इसे लेकर केंद्र सरकार ने कहा है कि वह साइबर सिक्योरिटी और पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन डेटा प्रोटेक्शन को प्राथमिकता दे रही है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने जांच में प्रभावित वेबसाइट्स में सिक्योरिटी से जुड़ी कमियों की पहचान की है। वेबसाइट चलाने वालों को यह बता दिया गया है कि किस तरह वह अपने आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सकते हैं ताकि इस तरह की समस्याओं को दूर किया जा सके।

ये भी पढ़ें: क्या एंटीबायोटिक दवाएं लेना नहीं है सेफ? डॉक्टर ने किया खुलासा

रिस्पॉन्स टीम ने आईटी एप्लिकेशंस हैंडल करने वाले सभी संगठनों को सिक्योरिटी गाइडलाइंस भी जारी की हैं। इन्हें निर्देश दिया है कि सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 के तहत इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी प्रैक्टिसेज का सीधा-सीधा अनुपालन करें। बयान में कहा गया कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। सरकार सेफ साइबर सिक्योरिटी प्रैक्टिसेज और पर्सनल डेटा की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। इसे देखते हुए इस तरह की वेबसाइट्स को ब्लॉक किया गया है।

ये भी पढ़ें: क्या जान भी ले सकती है बुखार-दर्द की पुरानी दवा Paracetamol?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें