केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को एक जनवरी 2024 से अगले पांच साल के लिए बढ़ाने का एलान किया है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने पांच किलो खाद्यान्न मुफ्त वितरित किया जाएगा।
वहीं अंत्योदय परिवारों को हर महीने 35 किलो मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा। केंद्र के इस फैसले से लगभग 81 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट बैठक के बाद आयोजित एक प्रेसवार्ता में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को लेकर अगले पांच साल में 11.80 लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।
’13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से निकले’
ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच साल में लगभग 13.50 करोड़ लोग गरीबी के स्तर से ऊपर उठे हैं। यह मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।
ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना लाई गई थी। अब इस योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
बता दें कि यह योजना साल 2020 में महामारी के दौरान राहत देने के लिए लागू की गई थी। इसके तहत हर लाभार्थी को हर महीने पांच किलो खाद्यान्न मुफ्त वितरित करने का प्रावधान किया गया था। यह राहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत वितरित किए जाने वाले पांच किलो खाद्यान्न की व्यवस्था से अलग थी।
महिला समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना
इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की अहम योजना को भी हरी झंडी दे दी है। इसके तहत दो साल के दौरान 1261 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस योजना का लक्ष्य साल 2024-25 से लेकर साल 2025-26 तक 15000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराना है ताकि वह कृषि उद्देश्यों को लेकर किसानों को किराये पर ड्रोन सेवाएं दे सकें।
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 hr agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 hr agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
9 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines