नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का शाम 7 बजे उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है।
जिसके तहत मथुरा रोड, अशोका रोड, क्यू पॉइंट, पृथ्वीराज रोड, अकबर रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और राजेश पायलट मार्ग का उपयोग ना करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।
अभी पढ़ें – Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह 9 और 10 सितंबर को रहेंगे जैसलमेर दौरे पर, तनोट माता के करेंगे दर्शन
सेंट्रल विस्टा राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक राजपथ के इर्द-गिर्द का इलाका हरे-भरे पेड़ों, नहरों और पार्कों से घिरा है। ये पहले से ही खूबसूरत था, लेकिन अब और भी दिलकश हो गया है। सेन्ट्रल विस्टा 9 सितंबर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – KRK: विवादास्पद ट्वीट मामले में कमाल राशिद खान को मिली जमानत, कल जेल से आ सकते हैं बाहर
राजपथ के दोनों तरफ का इलाका सेंट्रल विस्टा है। इसके तहत राष्ट्रपति भवन, संसद, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, उप राष्ट्रपति आवास आता है। नेशनल म्यूजियम, नेशनल आर्काइव्ज, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, उद्योग भवन, बीकानेर हाउस, हैदराबाद हाउस, निर्माण भवन और जवाहर भवन भी सेंट्रल विस्टा का ही हिस्सा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
54 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines