देश में 'एक अफसर एक वाहन' नीति लागू, नए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश, जानें क्या है सरकारी आदेश?

केंद्र सरकार अब केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को एक ही सरकारी गाड़ी उपलब्ध कराएगी. इस संबंध में एक मेमोरेंडम जारी करके सभी राज्यों को नोटिस जारी कर दिया गया है. जिसमें तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने का निर्देश भी दिया गया है.

one officer one car policy

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

देश में आज से ‘एक अफसर एक वाहन’ नीति लागू हो गई है. केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके नए नियमों का सख्ती से पालने करने के निर्देश दिए हैं. वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से मेमोरेंडम जारी करके सभी राज्यों को नोटिस भेज दिया गया है. सरकारी आदेश के अनुसार, अब एक सरकारी अधिकारी को एक ही सरकारी गाड़ी मिलेगी. अगर अधिकारी को पहले से एक गाड़ी मिली हुई हो तो अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर उसने दूसरी गाड़ी नहीं मिलेगी.

PM मोदी की पोस्ट हटाने पर Meta ने मांगी माफी, अधिकारियों को किया जा सकता है तलब, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन

एक कार मिली तो दूसरी कार नहीं मिलेगी

बता दें कि केंद्र सरकार ने सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और सरकारी खर्च में कटौती करने के लिए नई नीति लागू की है. आज 28 जुलाई से ही देशभर की नौकरशाही के लिए ‘एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी’ की पॉलिसी लागू हो गई है. अब कोई अधिकारी अगर किसी मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) या ऑटोनॉमस बॉडी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहा है तो उसे दूसरी सरकारी कार नहीं दी जाएगी, अगर उसे पहले से ही एक कार मिली हुई है.

सरकारी वाहनों का दुरुपयोग रोकना मकसद

केंद्र सरकार ने देश के सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को नई नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. सरकारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सरकारी वाहन लिए तो जा रहे हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा है, इसलिए उन्हें वापस लेकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, किसी के भी उनका बेवजह इस्तेमाल न होने दिया जाए. इसके अलावा केंद्र सरकार के अधिकारी सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs), ऑटोनॉमस बॉडी या अर्ध-सरकारी संगठनों के वाहनों का इस्तेमाल भी नहीं करेंगे.

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि ‘एक अफसर एक कार’ नीति का उद्देश्य सरकारी संसाधनों का सहीं और पूर्ण इस्तेमाल सुनिश्चित करना है. एक अधिकारी को एक से ज्यादा वाहनों के आवंटन पर रोक लगाना है. सरकारी वाहनों के रखरखाव और ईंधन पर होने वाले खर्च को बचाकर उसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से करना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ