Uttarkashi Tunnel Collapse: सरकार ने जारी की गाइडलाइन, वीडियो कवरेज के लिए क्या होंगे नियम?

Guidelines issued for video coverage in Silkyara Tunnel Uttarkashi: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी की है।

image - 2023-11-21T182054.617
विज्ञापन

Guidelines issued for video coverage in Silkyara Tunnel Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को वीडियो कवरेज के लिए टेलीविजन चैनलों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। जिसमें घटनास्थल पर चलाए जा रहे बचाव अभियान को सनसनीखेज बनाने और सुरंग के नजदीक से कोई भी लाइव पोस्ट या वीडियो बनाने से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड के सिल्कियारा में चल रहे बचाव अभियान को सनसनीखेज न बनाएं: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

विज्ञापन

बचाव अभियान में कोई बाधा ना आए

12 नवंबर को टनल धंसने से यह हादसा हुआ था, जिसमें 41 मजदूर फंस गए थे। मजदूरों को पाइप के जरिए खाना पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, गाइडलाइन में टीवी चैनलों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि ऑपरेशन स्थल के पास या आसपास कैमरामैन, पत्रकारों या डिवाइस की मौजूदगी से बचाव अभियान में किसी भी तरह की कोई बाधा न आए। मंत्रालय ने कहा कि सरकार लगातार संपर्क बनाए हुए है और दो किलोमीटर लंबी सुरंग वाले हिस्से में फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

रिपोर्टिंग के दौरान बरतें सावधानी

गाइडलाइन में इसके मंत्रालय ने सभी टीवी चैनलों को सलाह दी है कि वह मामले की रिपोर्टिंग करते समय सतर्क और संवेदनशील रहें, खासकर हेडलाइन, वीडियो और तस्वीरें डालते समय और ऑपरेशन की संवेदनशील गतिविधियों का ध्यान रखें। इससे पहले आज, बचाव दल सुरंग में एक एंडोस्कोपी कैमरा डालने में कामयाब रहे और कैप्चर किए गए पहले दृश्यों से पता चला कि 41 श्रमिकों के पास सुरंग के अंदर घूमने के लिए पर्याप्त जगह थी।

विज्ञापन

फंसे मजदूरों के फुटेज आए सामने

पिछले 10 दिनों से उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के फुटेज मंगलवार सुबह सामने आए, जिससे चिंतित रिश्तेदारों को राहत मिली है, बता दें कि 12 नवंबर को सिलक्यारा से बारकोट तक एक सुरंग के निर्माण के दौरान सुरंग के 60 मीटर के हिस्से में मलबा गिरने के कारण 41 मजदूर फंस गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ