एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. पीयूष गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार में मुख्य चुनाव आयुक्तों (CEC) को मंत्री और गवर्नर के पद दिए गए. उन्होंने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस ने संविधान के हर पहलू को ध्वस्त किया है. कांग्रेस को अपना पुराना रिकॉर्ड याद रखना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार ने हमेशा चुनाव आयोग को स्वतंत्र और स्वायत्त तरीके से काम करने की पैरवी की है.
कांग्रेस कार्यकाल का किया जिक्र
दिल्ली में मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग को लेकर सवाल खड़े कर रही है, जबकि उसके अपने कार्यकाल में ऐसे कई फैसले हुए, जिनकी समीक्षा की जानी चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयानों और उनके राजनीतिक रवैये की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दोहरा मापदंड अपनाती है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? जानें DU की इस युवा छात्र नेता के बारे में सब कुछ
पूर्व CEC MS गिल और TN शेषन का दिया उदाहरण
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल और टीएन शेषन का उदाहरण दिया. उन्होंने एमएस गिल के चुनाव आयोग से संसद और फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल तक पहुंचने का जिक्र करते हुए सवाल उठाए कि संवैधानिक पदों पर काम करने वाले अधिकारियों को बाद में राजनीतिक जिम्मेदारियां दिए जाने के पीछे क्या कारण था? इसके अलावा पीयूष गोयल ने टीएन शेषन की नियुक्ति का भी जिक्र किया.
उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल समाप्त होने के करीब दो महीने के भीतर टीएन शेषन को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संवैधानिक पदों पर रहने वाले व्यक्तियों को बाद में राजनीतिक पद दिए जाने के मामलों पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
नवीन चावला की नियुक्ति पर भी उठाए सवाल
पीयूष गोयल ने 2005 में नवीन चावला को चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने इस नियुक्ति को लेकर तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व और सोनिया गांधी की भूमिका पर सवाल किए. पीयूष गोयल ने पूछा कि उस समय केंद्र में सरकार किसकी थी और नियुक्ति प्रक्रिया की जिम्मेदारी किसकी थी.
यह भी पढ़ें: क्या है संविधान का अनुच्छेद-32, राहुल गांधी ने इसके तहत ही क्यों दायर की CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका?
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
7 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
10 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
10 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
10 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
12 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines