CEC Gyanesh Kumar’s Z+ Security Upgraded: वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार की ‘जेड प्लस’ सिक्योरिटी और ज्यादा अपग्रेड कर दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके दिल्ली वाले आवास, चुनाव आयोग के मुख्यालय और उनकी पर्सनल सिक्योरिटी टीम में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. ये कदम दिल्ली में CEC के घर के पास हुए प्रदर्शनों और आगरा में उनके पुश्तैनी घर के पास हुए एक अलग विरोध-प्रदर्शन के बाद उठाया गया है. प्रदर्शनकारियों की तरफ उनके घर का पता लगाने में कामयाब होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सिचुएशन को फिर से एनालाइज किया.
CEC के घर के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
विरोध-प्रदर्शनों के बाद नई मोती बाग स्थित कुमार के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलाके में पुलिस की गाड़ियां और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, साथ ही आने-जाने वालों की जांच भी कड़ी कर दी गई है. कॉलोनी के पास पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं, और कमांडो व पुलिस की टीमें चौबीसों घंटे वहां मौजूद रहती हैं. इंडियन यूथ कांग्रेस ने 27 सितंबर को कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके घर के पास विरोध-प्रदर्शन किया था.
यह भी पढ़ें- CJP के 10 अक्टूबर वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
Z+ सिक्योरिटी कवर का क्या मतलब है?
Z+ सुरक्षा उन लोगों को दी जाने वाली सबसे हाई लेवल की सिक्योरिटी में से एक है जिन्हें सुरक्षा का बड़ा खतरा होता है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हाल के अपग्रेड से पहले ही कुमार को Z+ सुरक्षा मिली हुई थी. इस सिक्योरिटी कवर में आम तौर पर 55 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जो सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और दिल्ली पुलिस से लिए जाते हैं. इसमें क्लोज-प्रोटेक्शन टीमें, पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, हथियारबंद गार्ड और सुरक्षित व्यक्ति के आसपास निगरानी रखने वाले कर्मी शामिल हो सकते हैं. सिक्योरिटी कवर का सटीक कंपोजीशन सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से किए गए खतरे के असेसमेंट पर डिपेंड करता है. सुरक्षाकर्मी वीआईपी की घर पर, ट्रैवल के दौरान और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा दे सकते हैं.
ECI हेडक्वार्टर में भी सुरक्षा बढ़ाई गई
अशोक रोड स्थित ECI हेडक्वार्टर ‘निर्वाचन सदन’ में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. खबर है कि CISF के जवानों ने कैंपस के अंदर, खासकर एंट्री और एग्जिट पॉइंट और परिसर के आसपास अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है. मुख्यालय के बाहर भी सुरक्षा की कड़ी स्थिति को देखते हुए CRPF, रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.
संबंधित खबरें
'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
8 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
8 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
17 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines