Ceasefire Violation in Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा Ceasefire का उल्लंघन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर गोलीबारी की। जिसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के हताहत होने की खबर है। फिलहाल मौके पर हालत कंट्रोल में हैं।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारतीय जवान अलर्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस गोलीमारी में भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या कोई नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 150 करोड़ की लागत से बना RSS कार्यालय, ‘केशव स्मारक समिति’ की क्या है खासियत?
जानकारी के अनुसार पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार शाम अचानक पाकिस्तान की ओर से गोलियों की आवाज सुनाई दी। इन गोलियों की गूंज से भारतीय सेना तुरंत अलर्ट हुई और जवानों ने अपनी पोजीशन ली। इसके अलावा मामले की सूचना सेना के आला अधिकारियों को दी गई।
पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की खबर
इसके अलावा मामले की सूचना सेना के आला अधिकारियों को दी गई। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान से हुई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय तरफ से दिए जवाब में कुछ पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि फिलहाल इस मामले में कोई आधिरकारिक बयान नहीं आया है।
माइन ब्लास्ट में हुआ जवान घायल
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुंछ सैक्टर में एलओसी के पास माइन ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की खबर है। फिलहाल भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें: भारत ने ट्रैफिक जाम को लेकर बनाया नया रिकॉर्ड, 72 घंटे से ज्यादा रेंगती रहीं गाड़ियां
इस बीच POK का एक वीडियो सामने आया है। इसके जरिए कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना का एक ऑफिसर भारतीय जवानों की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में मारा गया है। वीडियो में सामने आया है कि उसके परिवार वालों और वहां के स्थानीय लोगों को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि हम बदला लेंगे और जो मकसद है, हमारा उसमें कामयाब होंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार नियंत्रण रेखा पर आतंकियों की घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमारे जवान अलर्ट हैं। वह दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कामयाब नहीं होने देंगे।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
29 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
53 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines