CCTV Security Govt Issues Advisory: केंद्र सरकार ने CCTV कैमरों के माध्यम से इंफॉर्मेशन लीक के खतरे को लेकर मंत्रालयों और विभागों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने महत्वपूर्ण सूचनाओं के लीक होने के खतरे को लेकर डेटा लीक वाले ब्रांडों से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है।
डेटा लीक वाले ब्रांडों से बचने के लिए अलर्ट जारी
बता दें कि मार्च महीने में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर सरकारी मंत्रालयों और विभागों को CCTV कैमरों और IOT उपकरणों की सुरक्षा के लिए मंत्रालयों को सार्वजनिक खरीद के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी थी। बतादें केंद्र सरकार ने निगरानी कैमरों में सुरक्षा में खामियों के चलते यह कदम उठाया था। सरकार के साथ-साथ कई मंत्रालयों और विभागों ने ऐसे उपकरणों के बारे में चिंता जताई थी ।
CCTV सुरक्षा पर सरकार की गाइडलाइन
केंद्र सरकार ने 11 मार्च को सीसीटीवी के जरिए सूचनाओं के लीक होने को लेकर कहा। निगरानी और सुरक्षा के लिए ये लाभकारी उपकरण हैं, लेकिन हैकिंग और साइबर हमले के चलते CCTV सिस्टम से जुड़े डेटा की सुरक्षा में जोखिम का खतरा हमेशा बना ही रहता है। सरकार ने सभी सरकारी मंत्रालयों और विभागों को CCTV कैमरों और IOT उपकरणों की खरीद को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे।
केंद्र सरकार ने इंफॉर्मेशन लीक होने के खतरे को लेकर कहा कि सभी मंत्रालयों और विभाग अलर्ट रहें और डेटा लीक वाले ब्रांडों से बचें। क्योंकि आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिससे डेटा और इंफॉर्मेशन के लीक होने का खतरा हर वक्त बना रहता है। हैकर सीसीटीवी सुरक्षा में सेंध लगाकर डेटा चुरा सकते है। सरकार ने कहां कि ऐसी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से सभी मंत्रालयों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
5 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
6 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
7 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
9 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
10 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
11 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
12 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
13 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
13 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines