केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के फैसले से यू-टर्न लेते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, 10वीं के मौजूदा छात्रों को तीसरी भाषा की पढ़ाई से छूट मिलेगी, यानी 10वीं के छात्र इस साल 2 भाषाओं में ही पढ़ाई पूरे करेंगे। CBSE ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 से थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पॉलिस वर्तमान कक्षा 10 के विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी, यानी वर्तमान कक्षा 7-8 और 9 के विद्यार्थी जब कक्षा 10 में पहुंचेंगे, तब तीसरी भाषा न चुननी होगी, न पढ़नी होगी और न ही एग्जाम देना होगा।
रोचक तरीके से पढ़ाई जाएगी नई भाषा
गाइडलाइन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने विदेशी भाषाएं चुनी हुई हैं, वे उन्हें जारी रख सकते हैं, लेकिन इसके साथ एक भाषा (भारतीय भाषा/भाषा) भी पढ़नी होगी। विद्यार्थियों को नई भाषा पढ़ने और सीखने के लिए किताबें और अन्य प्रैक्टिकल चीजें उपलब्ध कराई जाएगी। नई भाषा सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को नई भाषा पढ़ने और सीखने में मजा आए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत प्रावधान किया गया है कि विद्यार्थियों को 3 भाषाएं सीखनी चाहिए, जिनमें से कम से कम 2 भारतीय भाषाएं हों।
NCERT New Syllabus: NCERT का बड़ा कदम, अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे चुनाव आयोग और SIR की सफलता की कहानी
विरोध होने पर बोर्ड ने बदला फैसला
CBSE का मकसद विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं को सीखने, बोलने और पढ़ने में सक्षम बनाना है। देशभर के स्कूलों में भाषा शिक्षा को बढ़ावा देना है। लेकिन इसके साथ ही यह सुनिश्चित भी किया जाएगा कि विद्यार्थियों पर पढ़ाई का अनावश्यक बोझ न बढ़े और उनकी सीखने की प्रक्रिया संतुलित रहे। बोर्ड ने कक्षा 9 और 10 में तीन भाषाएं पढ़ने और पढ़ाने का प्लान बनाया था, लेकिन इसे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ मानते हुए विरोध किया गया तो CBSE ने 2026–27 सेशन के लिए 3 भाषा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
44 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines