CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा तीन स्कूलों का दर्जा घटा दिया गया है। सीबीएसई के अनुसार कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें सामने आया कि इन स्कूलों ने नियमों को ताक पर रखकर बड़ी संख्या में छात्रों को डमी दाखिला दिया है।
दिल्ली के इन तीन स्कूलों की मान्यता हुई रद्द
सीबीएसई ने दिल्ली के मैरोगोल्ड पब्लिक स्कूल, चांदराम पब्लिक स्कूल, भारत माता सरस्वती बाल मंदिर स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। इसके अलावा जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है उनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल के स्कूल शामिल हैं। सीबीएसई के निर्देश ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, जानकारों की मानें तो जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है उनमें पढ़ने वाले छात्रों को आसपास के अन्य स्कूलों में दाखिल दिया जाएगा।
मिली थी शिकायत
सीबीएसई ने जिन तीन स्कूलों का दर्जा घटाया है उसमें बाहरी दिल्ली के नरेला का विवेकानंद पब्लिक स्कूल शामिल है। इसके अलावा पंजाब और असम के एक-एक स्कूल का दर्जा घटाया गया है। सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार लगातार इन स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद इनमें औचक निरीक्षण किया गया। छानबीन में पता चला कि कागजों में तो बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति लगाई गई है लेकिन कक्षा में उतनी संख्या में बच्चे नहीं बैठे थे।
मई में आएगा रिजल्ट
जानकारी के अनुसार बीते 13 मार्च को सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं खत्म हुई हैं। फिलहाल सीबीएसई ने इसके नतीजों की तारीख की घोषणा नहीं की है। अनुमान है कि मई 2024 के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है। बता दें कि साल 2023 में सीबीएसई ने 20 मई को 10वीं की परीक्षाएं के नतीजे घोषित किए थे।
ये भी पढ़ें: कोर्ट रबड़ स्टैंप नहीं, जितनी रिमांड मांगे उतनी दे दे; 10 पॉइंट में जानें Arvind Kejriwal ने अपने बचाव में क्या कहा?
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
3 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
6 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
6 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
11 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
11 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
12 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
14 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
14 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines