CBSE का बड़ा एक्शन, 20 स्कूलों की मान्यता रद्द, सामने आई यह वजह

CBSE: सीबीएसई ने दिल्ली के मैरोगोल्ड पब्लिक स्कूल, चांदराम पब्लिक स्कूल, भारत माता सरस्वती बाल मंदिर स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। इसके अलावा बाहरी दिल्ली के नरेला स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल का दर्जा घटाया गया है। इन सभी स्कूलों में नियमों को ताक पर रखकर छात्रों को दाखिले दिए गए थे।

CBSE Exam Pattern Update

CBSE ने अपने एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है।

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा तीन स्कूलों का दर्जा घटा दिया गया है। सीबीएसई के अनुसार कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें सामने आया कि इन स्कूलों ने नियमों को ताक पर रखकर बड़ी संख्या में छात्रों को डमी दाखिला दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली के इन तीन स्कूलों की मान्यता हुई रद्द

सीबीएसई ने दिल्ली के मैरोगोल्ड पब्लिक स्कूल, चांदराम पब्लिक स्कूल, भारत माता सरस्वती बाल मंदिर स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। इसके अलावा जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है उनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल के स्कूल शामिल हैं।  सीबीएसई के निर्देश ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, जानकारों की मानें तो जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है उनमें पढ़ने वाले छात्रों को आसपास के अन्य स्कूलों में दाखिल दिया जाएगा।

मिली थी शिकायत

सीबीएसई ने जिन तीन स्कूलों का दर्जा घटाया है उसमें बाहरी दिल्ली के नरेला का विवेकानंद पब्लिक स्कूल शामिल है। इसके अलावा पंजाब और असम के एक-एक स्कूल का दर्जा घटाया गया है। सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार लगातार इन स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद इनमें औचक निरीक्षण किया गया। छानबीन में पता चला कि कागजों में तो बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति लगाई गई है लेकिन कक्षा में उतनी संख्या में बच्चे नहीं बैठे थे।

विज्ञापन

मई में आएगा रिजल्ट 

जानकारी के अनुसार बीते 13 मार्च को सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं खत्म हुई हैं। फिलहाल सीबीएसई ने इसके नतीजों की तारीख की घोषणा नहीं की है। अनुमान है कि मई 2024 के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है। बता दें कि साल 2023 में सीबीएसई ने 20 मई को 10वीं की परीक्षाएं के नतीजे घोषित किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ