CBSE Board Exam 2025 Admit Card Out: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र संगम पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को CBSE बोर्ड की ऑफिशियर वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। तो आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करना है?
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
1. CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद परीक्षा संगम पोर्टल पर क्लिक करें और Continue कर दें।
3. अब Schools (Ganga) पर क्लिक करें और फिर Pre Exam Activities पर जाएं।
4. इसके बाद Admit Card, Centre Material for Main Exam 2025 पर क्लिक करें।
5. अब स्कूल कोड और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
यह भी पढ़ें- KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में कैसे मिलेगा बच्चे को एडमिशन? जानिए फॉर्म भरने का तरीका
स्कूल कोड जरूरी
बता दें कि 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड को सीधे बोर्ड की वेबसाइट से नहीं डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए स्कूल कोड डालना अनिवार्य है। वहीं बच्चे स्कूल से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
कब होगा एग्जाम?
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। परीक्षा की तारीखें पहले ही जारी की जा चुकी हैं। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल कर होगी। दोनों एग्जाम सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें-मिस इंडिया छोड़कर UPSC को चुना; पहले प्रयास में मिली सफलता, फिर क्यों नहीं बनीं IAS?
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines