जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, कार गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां शाम करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ़्तार कार फिसलकर गहरी खाई में गिर पड़ी। जिससे कार में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर वहां आसपास के ग्रामीण लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी।
J&K | Eight people died when a car fell into a deep gorge around 5:30 in the evening in the Marwah area of Kishtwar: Deputy Commissioner Kishtwar
— ANI (@ANI) November 16, 2022
पुलिस के अनुसार मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है। कार को खाई से निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य में अब परेशानी हो रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत बचाव दल व पुलिस पहुंच गई थी।
किश्तवाड़ के डीसी देवांश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसा कार के फिसलने के कारण हुआ। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि आठ लोग प्राइवेट कैब में यात्रा कर रहे थे और सभी की दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन बचाव अभियान अब भी जारी है। इससे पहले बीते शुक्रवार को जम्मू में बस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.