बदल गया दौर, घोड़ी और बग्घी की सवारी हुई पुरानी; अब दूल्हे की ग्रैंड एंट्री की तैयारी

Car Copter Trending Groom Entry : पहले जहां शादियों में घोड़े और बग्घी पर दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने जाता था। बदलते इस दौर में अब शादियों का ट्रेंड चेंज हो चुका है। घोड़ी और बग्घी की सवारी पुरानी हो चुकी है।आज के समय में सभी की यही ख्वाहिश रहती है अपनी शादी में धमाकेदार एंट्री के साथ लोगों का ध्यान खीच सके। अब दूल्हे की सवारी बदल चुकी हैं। आइए हम आपको बताएंगे कि कैसे शादी में होगी दूल्हे की ग्रैंड एंट्री?

Crafter (1)

दूल्हे की नई सवारी

Car Copter Trending Groom Entry : आज के इस बदलते दौर में शादियों का ट्रेंड बदल चुका है। घोड़ी और बग्घी की सवारी पुरानी हो चली है। उत्तर प्रदेश और बिहार में कार-कॉप्टर दूल्हे की सवारी बन रहा है। लोग इसे शादी विवाह के लिए बुक कर रहे हैं। वेडिंग सीजन में तो इसकी इतनी मांग है कि कई महीनों पहले इसकी बुकिंग करनी पड़ती है। कार-कॉप्टर का क्रेज की सवारी का क्रेज दूल्हों में तेजी से बढ़ रहा है ।

 क्या हैं कार कॉप्टर?

दूल्हे की सवारी के लिए बने कार- कॉप्टर छोटी कारों को जुगाड़ से बनाए गए हेलीकॉप्टर है। बता दें यूपी के अंबेडकर नगर के रहने वाले दो भाइयों ईश्वरदीन और परमेश्वरदीन प्रजापति ने मिलकर अपनी कार को ऐसा बदल डाला, कि जब लोगों ने इनकी कलाकारी को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपनी कार को हेलीकॉप्टर की तरह एक नया लुक दिया। छत और पीछे के हिस्से पर दो घूमने वाले पंखे लगाए और गाड़ी के पिछले हिस्से में लोहे की टेल लगाई गई जिसके बाद एक साधारण सी दिखने वाली कार चलते-फिरते हेलीकॉप्टर में बदल गई । कार के साथ किया गय यह प्रयोग काफी सफल साबित हुआ और कार- कॉप्टर तेजी से फेमस हो गया। बता दें कि यूपी और बिहार में कार- कॉप्टर दूल्हों की पहली पसंद बना हुआ हैं ।

2.5 लाख में बनकर तैयार हुआ कार कॉप्टर

हेलीकॉप्टर सा दिखने वाले कार- कॉप्टर को तैयार करने में 2.5 लाख का खर्चा आया है। बिहार और उत्तर प्रदेश में शादी में दूल्हे अपनी बारात निकालने और दुल्हन को विदा करने के लिए इसका खूब यूज कर रहे हैं। इसको बनाने वाले दोनों भाइयों ने बताया कि उनका प्लान था कि शादियों में इसकी बुकिंग करेंगे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उनकी कार-कॉप्टर को पकड़ लिया। पुलिस ने बिना इजाजत बदलाव करने और ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए जुर्माना लगाकर कार- कॉप्टर को छोड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ