हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कैप्टन कपूर नहीं उड़ाने वाले थे अजित पवार का प्लेन, नियति ने खेला खेल! अचानक बदल गई ड्यूटी

पायलट सुमित कपूर को अजित पवार का प्लेन मुंबई से बारामती उड़ाकर ले जाना था. सुबह करीब 8 बजे उन्होंने मुंबई से उड़ान भरी. वह लियरजेट-45 प्लेन दिल्ली की कंपनी ‘VSR एविएशन’ का था.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का जो प्लेन क्रैश हुआ, उसे कैप्टन सुमित कपूर उड़ा रहे थे. इस हादसे में अजित पवार समेत प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. पायलट कैप्टन सुमित के दोस्तों का कहना है कि उस दिन उनकी ड्यूटी उस प्लेन को उड़ाने की लगी ही नहीं थी. जिस पायलट की उस प्लेन को उड़ाने की ड्यूटी लगी थी, वह ट्रैफिक जाम में फंस गया था. कैप्टन कपूर को कुछ घंटे पहले ही अजित पवार के साथ बारामती के लिए उड़ान भरने का आदेश मिला था.

एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में कपूर के दोस्तों के हवाले से लिखा है कि उन्हें उड़ान भरने का काफी अनुभव था. उनकी ओर से गलती किए जाने की संभावना बहुत ही कम है. उनके दोस्तों ने बताया कि वह किसी भी चीज से ज्यादा फ्लाइंग से प्यार करते थे. कपूर के बेटे और दामाद भी पायलट हैं.

यह भी पढ़ें : अजित पवार का Learjet-45 प्लेन कितना था फिट? कंपनी VSR एविएशन के मालिक ने खुद बताया

विज्ञापन

बता दें, कपूर को अजित पवार का प्लेन मुंबई से बारामती उड़ाकर ले जाना था. सुबह करीब 8 बजे उन्होंने मुंबई से उड़ान भरी. वह लियरजेट-45 प्लेन दिल्ली की कंपनी ‘VSR एविएशन’ का था. प्लेन में पवार के अलावा पांच लोग सवार थे, जिसमें पायलट, कॉ-पायलट, क्रू मेंबर और सिक्युरिटी ऑफिसर शामिल थे.

बारामती एयरपोर्ट पर सुबह करीब 8:45 बजे जब प्लेन लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह क्रैश हो गया. प्लेन ने पहले लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया. फिर कुछ देर बार दोबारा लैंड की कोशिश की, तभी हादसा हो गया. जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ, एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई. मौके पर पहुंचे इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने आग का गोला बने प्लेन से लोगों को निकालने की खूब कोशिश की. लेकिन वह कामयाब नहीं हुए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola