कैप्टन अंशुमान की पत्नी स्मृति समझ किसे ट्रोल कर रहे लोग? सास-ससुर के आरोपों को बना रहे मुद्दा

Reshma Sebastian Trolled As Captain Anshuman Wife: बलिदानी कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति समझकर एक इन्फलुएंसर को खूब ट्रोल किया जा रहा है। जांच करने पर सच्चाई कुछ और निकली। आइए जानते हैं कि वह इन्फ्लुएंसर कौन हैं?

Smriti Singh vs Reshma Sebastian

कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी समझकर एक लड़की को ट्रोल किया जा रहा है।

Kerala Influencer Reshma Sebastian Trolled: कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति को लेकर छिड़ी चर्चाएं और विवाद थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बलिदानी पति के लिए कीर्ति चक्र लेने, अंशुमान सिंह के साथ अपनी लव स्टोरी बताते हुए भावुक होकर, सास-ससुर के आरोपों के कारण सुर्खियों में आई स्मृति अब अपने जैसी दिखने वाली इन्फलुएंसर के कारण चर्चा में हैं। जी हां, बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें जो लड़की नजर आई, वह हुबहू कैप्टन अंशुमान की पत्नी स्मृति जैसी दिखी।

विज्ञापन

लोगों ने उसे स्मृति समझकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने स्मृति के जज्बे के लिए तारीफ की तो किसी ने सास-ससुर को छोड़कर जाने वाले आरोपों को लेकर उन्हें ट्रोल किया। कोसा और भला बुरा कहा, लेकिन जब जांच की गई तो सच्चाई कुछ और निकली। जिस लड़की का वीडियो वायरल हुआ, वह कोई और निकली। आइए जानते हैं कि आखिर वह लड़की कौन है, जिसे लोगों ने कैप्टन अंशुमान की पत्नी स्मृति समझकर ट्रोल किया और भला बुरा कहा?

विज्ञापन

कौन हैं ट्रोल होने वाली इन्फ्लुएंसर?

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति समझकर जिस लड़की को ट्रोल किया गया, उसका नाम रेशमा सेबेस्टियन है। उनकी एक बेटी है और वे पति-बेटी के साथ जर्मनी में रहती हैं। आजकल वे इंडिया टूर पर हैं और केरल ट्रिप के दौरान उन्होंने वह वीडियो बनाया था, जिसे स्मृति समझकर लोगों ने ट्रोल किया। रेशमा पेशे से इंजीनियर हैं और मॉडल भी हैं।

उनके इंस्टाग्राम पर 346K फॉलोअर्स हैं। रेमशा साल 2011 से मॉडलिंग कर रही हैं। रेशमा महिला सशक्तिकरण की पक्षधर हैं। अकसर महिलाओं के समर्थन में अपने विचार रखते हुए इंस्टाग्राम वीडियो भी बनाती हैं, लेकिन ट्रोल होने से वे काफी परेशान हो गई हैं, क्योंकि स्मृति समझकर लोगों ने उन्हें बेइज्जत कर दिया। इसलिए उन्होंने अपना इंस्टा अकाउंट प्राइवेट कर दिया है।

विज्ञापन

स्मृति सिंह क्यों सुर्खियों में?

बता दें कि स्मृति सिंह गत 5 जुलाई से देशभर में सुर्खियों में हैं। उनको लेकर एक विवाद भी छिड़ा है। स्मृति के पति कैप्टन अंशुमान सिंह 19 जुलाई 2023 को सियाचिन में बलिदान हो गए थे। उनकी बहादुरी के लिए 26 जनवरी को उन्हें कीर्ति चक्र देने का ऐलान किया गया। 5 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलंकरण समारोह में कैप्टन को कीर्ति चक्र देकर सम्मानित किया। अवार्ड कैप्टन की विधवा स्मृति सिंह और मां मंजू सिंह ने ग्रहण किया। इस मौके पर स्मृति काफी भावुक दिखीं।

विज्ञापन

फोटो वीडियो देखकर देशवासी भी भावुक हो गए। अवार्ड लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए स्मृति ने अंशुमान को साथ अपनी लव स्टोरी और आखिरी बातचीत का जिक्र किया तो लोग और भावुक हो गए। लोगों ने स्मृति को वीरांगना कहते हुए उनकी हिम्मत बंधाई। इस बीच कैप्टन अंशुमान के माता-पिता ने स्मृति पर यह कहते हुए आरोपी लगाया कि वह उन्हें छोड़कर चली गई है। वह अंशुमान का सारा सामान, कीर्ति चक्र और फंड-मुआवजे-बीमा के पैसा लेकर मायके चली गई है। उनसे बात तक नहीं करती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ