केंद्र सरकार का ड्रीम योजना माने जाने वाली प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) खतरे में दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में योजना की कई बड़ी खामियां उजागर हुईं हैं। कई लाभार्थियों की आईडी पर एक ही फोटो है। कई के बैंक अकाउंट 11111111111 है। इसके अलावा देशभर में कई ट्रेनिंग सेंटरों पर ताला लग चुका है।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने केंद्र की प्रमुख कौशल प्रशिक्षण पहल, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में योजना के कार्यान्वयन में 2015 से 2022 तक 3 चरणों में कई स्पष्ट अनियमितताएं शामिल हैं। CAG ने लोकसभा में पेश की गई लेखापरीक्षा रिपोर्ट में निष्कर्ष दिया। निष्कर्ष महत्वपूर्ण हैं क्योंकि PMKVY सरकार द्वारा युवाओं में बेरोजगारी से निपटने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु किए गए प्रमुख प्रयासों में से एक है। आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में 15-29 वर्ष आयु वर्ग में बेरोजगारी दर 15 प्रतिशत थी।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र शुरू: दिल्ली विधानसभा में पेश होंगी CAG रिपोर्ट, पहली बार पेपरलेस होगा सत्र
CAG की रिपोर्ट में मिला कि PMKVY 2.0 और 3.0 से संबंधित आंकड़ों के से पता चला है कि कुल 95,90,801 प्रतिभागियों में से 90,66,264 प्रतिभागियों के ‘बैंक खाता विवरण’ फील्ड में शून्य, ‘नल’, ‘लागू नहीं’ या खाली स्थान था, यानी कुल मामलों का 94.53 प्रतिशत। इसके अलावा बचे 5,24,537 उम्मीदवारों के मामले में, 52,381 प्रतिभागियों के लिए 12,122 अद्वितीय बैंक खाता संख्याएं दो या अधिक बार दोहराई गई थीं।
यह भी पढ़ें: बिहार सरकार पर CAG की सख्त टिप्पणी, 70,000 करोड़ रुपये के उपयोगिता प्रमाणपत्र लंबित, बजट का सिर्फ 80% खर्च
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
34 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
3 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
10 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines