बैंक अकाउंट "11111111111", कई ID पर एक फोटो… प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर CAG की चौंकाने वाली रिपोर्ट

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर CAG की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें योजना पर कई सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में कई सेंटर बंद होने, कई लाभार्थियों की आईडी पर एक जैसी फोटो समेत कई लापरवाही सामने आई हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

CAG report on the Prime Minister Skill Development Scheme PMKVY

CAG report on PMKVY

केंद्र सरकार का ड्रीम योजना माने जाने वाली प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) खतरे में दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में योजना की कई बड़ी खामियां उजागर हुईं हैं। कई लाभार्थियों की आईडी पर एक ही फोटो है। कई के बैंक अकाउंट 11111111111 है। इसके अलावा देशभर में कई ट्रेनिंग सेंटरों पर ताला लग चुका है।

विज्ञापन

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने केंद्र की प्रमुख कौशल प्रशिक्षण पहल, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में योजना के कार्यान्वयन में 2015 से 2022 तक 3 चरणों में कई स्पष्ट अनियमितताएं शामिल हैं। CAG ने लोकसभा में पेश की गई लेखापरीक्षा रिपोर्ट में निष्कर्ष दिया। निष्कर्ष महत्वपूर्ण हैं क्योंकि PMKVY सरकार द्वारा युवाओं में बेरोजगारी से निपटने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु किए गए प्रमुख प्रयासों में से एक है। आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में 15-29 वर्ष आयु वर्ग में बेरोजगारी दर 15 प्रतिशत थी।

विज्ञापन

CAG की रिपोर्ट में मिला कि PMKVY 2.0 और 3.0 से संबंधित आंकड़ों के से पता चला है कि कुल 95,90,801 प्रतिभागियों में से 90,66,264 प्रतिभागियों के ‘बैंक खाता विवरण’ फील्ड में शून्य, ‘नल’, ‘लागू नहीं’ या खाली स्थान था, यानी कुल मामलों का 94.53 प्रतिशत। इसके अलावा बचे 5,24,537 उम्मीदवारों के मामले में, 52,381 प्रतिभागियों के लिए 12,122 अद्वितीय बैंक खाता संख्याएं दो या अधिक बार दोहराई गई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ