चुनाव आयोग ने बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. आयोग के मुताबिक, इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त 2026 को होगी. चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की नोटिफिकेशन 6 जुलाई को जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है. इसके बाद सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे.
किस-किस सीट पर उपचुनाव?
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. ये सीट बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, वो इस सीट से 5 बार विधायक रहे हैं. बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वहीं बीजेपी भी इस सीट पर एड़ी चोटी का ज़ोर लगाएगी, क्योंकि ये पार्टी के लिए बेहद खास मानी जाती रही है. वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा, जो राजेंद्र भारती के अयोग्य होने के बाद खाली हुई है. इसी तरह गुजरात की डेडियापाड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा, जो योगेशभाई नारनदास पटेल की मौत के बाद खाली हुई है.
क्यों खास हैं ये चुनाव?
इन तीनों राज्यों में उपचुनाव को राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि सिर्फ तीन सीटों पर मतदान होना है, लेकिन इसके नतीजों को आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जनसमर्थन के संकेत के रूप में देखा जाएगा. सभी प्रमुख दल उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रचार की तैयारी में जुट गए हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा. इसके लिए सभी जरूरी प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की जाएंगी. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अगस्त को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. उपचुनाव की घोषणा के साथ ही इन विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. राजनीतिक दल अब अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने और प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: UP Election 2027: कांग्रेस-सपा में सीटों के बंटवारे पर विवाद? प्रदेश प्रभारी की डिमांड ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
27 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
44 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
58 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines