जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. जानकारी के मुताबिक, रामनगर में यात्रियों से भरी एक सार्वजनिक बस अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 13 की मौत, तमिलनाडु में आग से 4 यूनिट्स राख
आखिर क्या हुआ?
बताया जा रहा है कि ये बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी. सुबह जब 10 बजे बस गांव कगोर्ट से गुजर रही थी, वहां तीखे मोड़ के पास उसने कंट्रोल खो दिया और बस कई फीट नीचे खाई में गिर गई. हादसा इतना खौफनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गए. बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में शिफ्ट करने की तैयारी भी की गई है.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन से बातचीत कर ली गई है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि घायलों को हर संभव इलाज और सहायता दी जाएगी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना मृतकों के पीड़ित परिवारों के साथ हैं. साथ ही एलजी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की. फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि ड्राइवर का कंट्रोल खोना और सड़क की जर्जर हालत इस दुर्घटना की बड़ी वजह हो सकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, गाजियाबाद में ट्रेवलर ने थार और बाइक में मारी टक्कर, 3 की मौत
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंडिगो एयरलाइंस ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम
28 mins ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
53 mins ago'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
1 hr ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
2 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
7 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
15 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines