अरुणाचल प्रदेश में दिल दहलाने वाला हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से 22 की मौत का अंदेशा, 13 शव बरामद

Arunachal Pradesh Road accident: अरुणाचल प्रदेश में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है. गहरी खाई में ट्रक गिरने से 22 लोगों की मौत का अंदेशा है. अब तक 13 के शव बरामद हो चुके हैं. हादसा, चीन सीमा के करीब स्थित अरुणाचल प्रदेश के अनजाव जिले में हुआ, जिंदगियां बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Arunachal Pradesh Accident

Photo Credit: AI

Arunachal Pradesh Road accident: चीन बॉर्डर के करीब हुए भयंकर सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत की खबर है. हादसा, अरुणाचल प्रदेश के अनजाव जिले में बेकाबू वाहन के गहरी खाई में गिरने से हुआ. हादसे में गाड़ी में सवार सभी 22 लोगों की मौत की खबर है, अब तक 13 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. उनके शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे जा चुके हैं. बाकी जिंदगियां बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मरने वाले सभी लोग असम के तिनसुकिया निवासी बताए जा रहे हैं, जो मेहनत मजदूर करके अपनी रोजी-रोटी चलाते थे.

विज्ञापन

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू

जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह काम की तलाश में असम के तिनसुकिया जिले के लोग एक साथ वाहन में निकले थे. यही सफर उनका आखिरी साबित हुआ, वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे की सूचना पर तुरंत रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर जुट गईं. दुर्गम इलाका और गहरी खाई में लापता लोगों की तलाश करने में रेस्क्यू टीमों को दिक्कत पेश आ रही है.

विज्ञापन

जिंदा बचे इकलौते शख्स की कहानी सुन सभी चौंके

दर्दनाक हादसे में चमत्कारिक रूप से जिंदा बचे इकलौते शख्स की कहानी सुन सभी चौंक गए. उसने बताया कि हादसा, 9 दिसंबर को हुआ था, घटनास्थल इतनी दुर्गम जगह पर है, जहां पहुंचने में घंटों का वक्त लगता है, वह घायलावस्था में पैदल हेल्थ सेंटर पहुंचा था, उसके कहने पर ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ.

विज्ञापन

9 साल पुराना दोहराया संयोग

करीब 9 साल पहले मई 2016 में अरुणाचल प्रदेश में ऐसा ही भयंकर हादसा हुआ था. पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश के कामेंग जिले में रूपा कलाकतांग रोड पर एक पिकअप वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था. हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे. मुख्यमंत्री कालिको ने खुद घटना पर संज्ञान लेते हुए घायलों के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था. उससे पहले 2003 में भी ऐसे ही एक हादसे में एक ट्रक के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हुई थी. हादसे में 34 अन्य घायल हुए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ