Theft incident in Tirupati: बालाजी की नगरी तिरुपति में चोरों ने हैरतअंगेज तरीके से चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। तिरुपति के सीपीआर विला में चार घरों में सेंधमारी की घटना सामने आई है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि चोरों के एक गिरोह ने लगातार चार घरों में सेंध लगाकर सोना चुरा लिया। पुलिस ने बताया चोर सोलर फेंसिंग को काटकर विला में घुसे थे। पुलिस पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करेगी।
घटना के बाद इलाके में दहशत
यह वारदात तिरुचनूर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई है। जहां चोरों ने सोलर फेंसिंग काटकर घरों में एंट्री की। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए सोसायटी में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में चोर विला में घुसते हुए दिखे रहे हैं।
तिरुचनूर इलाके में स्थित सीपीआर विला में हुई घटना
जानकारी के अनुसार, तिरुचनूर इलाके में स्थित सीपीआर विला में यह घटना हुई है। चोरों के गिरोह ने यहां रात को उस समय इन घरों में सेंधमारी की जब लोग गहरी नींद में थे। पुलिस का कहना है कि चोर सोलर फेंसिंग को काटकर विला परिसर में घुसे थे। इसके बाद उन्होंने चार लगातार घरों (नंबर 80, 81, 82 और 83) में सेंध लगाई।
पुलिस ने बताया कि हाउस नंबर 81 मेघनाथ रेड्डी का है, वहां से चोरों ने एक किलोग्राम सोना चोरी किया। जब यह चोरी हो रही थी, तब पूरा परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था और चोर ग्राउंड फ्लोर से सोने के जेवरात समेटकर फरार हो गए। इसके अलावा हाउस नंबर 82 डोरा प्लास्टिक केशवलुनायडु के बेटे का है, वहां से चोरों ने 48 ग्राम सोने के जेवरात चुरा लिए. वहीं, हाउस नंबर 80 और 83 को उनके मालिक गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे, वहां भी चोरों ने सेंधमारी की।
इस घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए है। पुलिस का कहना है कि वह पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करेगी।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines