---विज्ञापन---

Bulldozer की कीमत कितनी? लोग इससे कर रहे मोटी कमाई! घंटों के हिसाब से मिलता है किराया…

Bulldozer Price In India: बुलडोजर का अलग-अलग राज्यों में किराया 700 रुपये घंटे से लेकर 1000 रुपये घंटे तक होता है।

Bulldozer Price In India: सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, अपराधियों से लेकर नेताओं तक, अधिकारियों से लेकर आम जनता तक इन दिनों सबकी बातचीत में बुलडोजर शामिल है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा कि कानून का शासन यह सुनिश्चित करता है कि लोगों को यह पता हो कि उनकी संपत्ति को बिना किसी उचित कारण के नहीं छीना जा सकता।

क्या कभी आपने सोचा है कि ये बुलडोजर आता कितने का है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुलडोजर का घंटों के हिसाब से किराया मिलता है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और मध्यप्रदेश सरकार ने इन्हें किराए पर लिया हुआ है। सरकारी सिविक एजेंसियों के अलावा निजी बिल्डर और कामों में लोग इसका यूज करते हैं। देश में पांच से ज्यादा कंपनियां अलग-अलग मॉडल के बुलडोजर बनाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वायनाड के नतीजे आने से पहले ही राहुल गांधी ने प्रियंका को दिया ये ‘टास्क’, शेयर की वीडियो

---विज्ञापन---

कितने रुपये का आता है ‘बुलडोजर’?

जानकारी के अनुसार बुलडोजर, JCB या Backhoe Loader इसे कई नाम से जाना जाता है। इसमें एक तरफ लोडर और दूसरी होती है बकेट होता है। बाजार में इसके कई मॉडल आते हैं, और इनकी कीमत भी अलग-अलग होती है। जानकारी के अनुसार बाजार में इसके 3डी एक्स, 3डीएक्स सुपर और जेसीबी 3डी एक्सट्रा समेत कई मॉडल आते हैं, इनमें बेसिक अंतर इनके फीचर्स और क्षमता का होता है। कीमत की बात करें तो ये बाजार में 20 लाख से 35 लाख रुपये में मिल रहे हैं।

1000 रुपये घंटे मिलता है किराया

जानकारी के अनुसार बुलडोजर का अलग-अलग राज्यों में किराया 700 रुपये घंटे से लेकर 1000 रुपये घंटे तक होता है। बता दें बुलडोजर 5 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है, ये डीजल से चलता है। इसमें लगे ब्लेड की मदद से मलबा, मिट्टी और अन्य चीजों को उठाते हैं। बता दें लोड बढ़ने पर इसकी माइलेज कम हो जाती है। समय-समय पर इसकी सर्विस करवानी पड़ती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: धड़ाम गिरे सोने-चांदी के दाम, 2 दिनों में 2,510 रुपये तक की गिरावट; जानें आज के ताजा भा

First published on: Nov 13, 2024 05:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola