---विज्ञापन---

वायनाड के नतीजे आने से पहले ही राहुल गांधी ने प्रियंका को दिया ये ‘टास्क’, शेयर की वीडियो

Rahul Gandhi Takes Kerala Longest Zipline: वायनाड उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बीते जुलाई में यहां बाढ़ से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Rahul Gandhi Takes Kerala Longest Zipline: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को भूस्खलन प्रभावित वायनाड को बेस्ट पर्यटन स्थल बनाने की चुनौती दी है। कांग्रेस नेता ने बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह केरल की सबसे लंबी जिपलाइन पर सवारी करते दिखे। बता दें इस साल जुलाई में केरल के चूरमाला, मेप्पाडी में भूस्खलन और बाढ़ आई थी।

इस प्राकृतिक आपदा में करीब 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। अब धीरे-धीरे लोग इस तबाही से आगे बढ़ रहे हैं और हालत सामान्य हो रहे हैं। बता दें आज वायनाड में उपचुनाव है। 23 नवंबर को यहां के नतीजे घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, उनका मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी नव्या हरिदास और एलडीएफ उम्मीदवार सत्यन मोकेरी से है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कैंसर पीड़िता को अस्पताल लाया था बेटा, अचानक डॉक्टर पर आया गुस्सा; 7 बार मारा चाकू… जानें वजह

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मंगलवार को राहुंल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करपुझा बांध स्थल पर स्थित जिपलाइन का दौरा किया। यहां वह जिपलाइन में काम करने वाले लोगों से मिले, इलाके में दुकानदार, होटल संचालकों से बात की। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है।

बाढ़ आने के बाद भी लोगों ने नहीं मानी हार

वायरल वीडियो में राहुल गांधी ने कहा वायनाड में प्रियंका के चुनाव अभियान के दौरान मुझे कुछ वाकई प्रेरणादायक स्थानीय लोगों से जुड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि हाल की चुनौतियों के बावजूद, स्थानीय लोगों ने हार नहीं मानी है, उनमें आगे बढ़ने का अविश्वसनीय आत्मविश्वास है।

---विज्ञापन---

वायनाड को बनाना है बेस्ट पर्यटन स्थल

वीडियो में राहुल गांधी स्थानीय लोगों से बातचीत करते भी नजर आए, उन्होंने कहा कि वायनाड में कोई समस्या नहीं है। भूस्खलन एक स्थानीय घटना थी, इसलिए पर्यटन को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने प्रियंका गांधी को वायनाड को पर्यटन स्थल बनाने की जिम्मेदारी दी।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल! दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रिशेड्यूल, यहां देखें लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2024 04:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola