नई दिल्ली: इन दिनों संसद का बजट सत्र चल रहा है और आज बजट सत्र के पहले हिस्से का आखिरी दिन है। संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार। विपक्ष आज भी हिंडनबर्ग रिपोर्ट, कांग्रेस सांसद का निलंबन जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक विपक्षी पार्टियां आज राज्यसभा की कार्रवाई का वॉकआउट भी कर सकती है, वहीं राहुल गांधी के प्रिविलेज नोटिस पर लोकसभा में हंगामा तय माना जा रहा है। शुक्रवार को भी विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया था।
और पढ़िए –Delhi Fire: दिल्ली करमपुरा के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर टेंडर की 27 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के भाषणों के अंशों को हटाए जाने से विपक्ष पहले ही नाराज था। वहीं कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल पर सदन के भीतर का वीडियो बनाने पर निलंबित किए जाने पर घमासान बढ़ गया है।
इस बीच आज सत्र के शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की एक बैठक भी बुलाई है। यह बैठक राज्यसभा की कार्यवाही के शुरू होने से पहले संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में होगी। ऐसे में आज भी संसद में काफी हद तक हंगामें के आसार दिख रहें हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
7 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
8 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
11 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
15 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines