संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को एक अहम ऐलान किया, जिससे बजट सत्र का पूरा खाका साफ हो गया. एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को 28 जनवरी 2026 से बुलाने की मंजूरी दे दी है. यह सत्र ठीक 2 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन बीच में एक लंबा ब्रेक भी होगा. पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा, उसके बाद संसद करीब एक महीने के लिए स्थगित रहेगी और दूसरा फेज 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा.
सत्र की शुरुआत में कुछ छुट्टियां भी
29 जनवरी को लोकसभा-राज्यसभा दोनों सदनों की कोई बैठक नहीं होगी. असल कामकाज 30 जनवरी से शुरू होगा, जब आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने की पूरी संभावना है. अगले दिन, यानी 31 जनवरी को फिर ब्रेक रहेगा. इन जानकारियों से साफ है कि सरकार सत्र को व्यवस्थित तरीके से चला रही है, ताकि बहस और फैसलों पर पूरा फोकस रहे.
9वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
अब सबसे बड़ी उम्मीदें केंद्रीय बजट पर हैं. सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश कर सकती हैं. यह उनकी लगातार नौवीं बार बजट पेश करने वाली उपलब्धि होगी, जो कि एक रिकॉर्ड होगा. 2017 के बाद से 1 फरवरी की यह तारीख बजट कैलेंडर में फिक्स हो चुकी है. राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के बाद 13 फरवरी को सत्र लगभग एक महीने के अवकाश पर चला जाएगा. फिर 9 मार्च को वापसी होगी और सत्र 2 अप्रैल को समाप्त.
यह भी पढ़ें: ‘ज्यादा तंग किया तो खोल दूंगी पोल’, सीएम ममता बनर्जी की अमित शाह को धमकी; बोलीं- मेरे पास है पेन ड्राइव
यह समाप्ति की तारीख भी सोच-समझकर चुनी गई है. आमतौर पर सत्र शुक्रवार को ही स्थगित होता है, लेकिन इस बार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पड़ रहा है, उसके बाद वीकेंड भी. इसलिए 2 अप्रैल पर ही सत्र को विराम दिया जा रहा है.
संबंधित खबरें
EC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
40 mins agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 hr agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
1 hr ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
3 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
4 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
4 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
4 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
4 hrs agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines