'ज्यादा तंग किया तो खोल दूंगी पोल', सीएम ममता बनर्जी की अमित शाह को धमकी; बोलीं- मेरे पास है पेन ड्राइव

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही सियासी पारा अपने चरम पर है. बीते दिन जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पॉलिटिकल कंसल्टेंट I-PAC के ऑफिस पर छापा मारा. इसके साथ ही कंपनी के निदेशक प्रतीक जैन के ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई. ED की इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हंगामा बरपा हुआ है.

amit shah mamata banerjee
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही सियासी पारा अपने चरम पर है. बीते दिन जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पॉलिटिकल कंसल्टेंट I-PAC के ऑफिस पर छापा मारा. इसके साथ ही कंपनी के निदेशक प्रतीक जैन के ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई. ED की इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हंगामा बरपा हुआ है. वहीं, दूसरी ओर ED की कार्रवाई के खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोर्चा खोल दिया है और शुक्रवार को कोलकाता में एक बड़ी रैली निकाली.

अमित शाह से संबंधित पेन ड्राइव कर दूंगी जारी- CM ममता

रैली के दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘केंद्र सरकार जानबूझकर चुनावों से पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन पर और उनकी सरकार पर हद से ज्यादा दबाव डाला गया तो वो वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित कोयला घोटाले में शामिल होने से संबंधित पेन ड्राइव जारी कर देंगी.’

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी ने ये दावा किया कि उनके पास एक पेन ड्राइव है, जो कथित तौर पर कोयला घोटाले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संलिप्तता से जुड़ी हुई है. बता दें कि ममता बनर्जी ने कोलकाता में ED की रेड के खिलाफ एक बड़ी रैली को संबोधित किया. इस दौरान ममता ने आगे कहा कि ‘मेरे पास एक पेन ड्राइव है, और मैं जिस पद पर हूं उसकी इज्जत करते हुए अभी तक चुप हूं. मुझ पर और ज्यादा दबाव मत डालो नहीं तो मैं सब कुछ बता दूंगी, तो पूरा देश हैरान रह जाएगा.’

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को कोयला घोटाले के पैसे मिले हैं और जरूरत पड़ने पर मैं जनता के सामने सबूत पेश करूंगी. ममता ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमारा ये विरोध केंद्र सरकार के अन्याय और अपमान के खिलाफ है.’

विज्ञापन

जनता ही देगी अपमान का जवाब- CM ममता

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए इन छापों को राजनीति से प्रेरित करार दिया. उन्होंने कहा कि जनता ही इस अपमान का जवाब देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ