Budget Session 2024: संसद के बजट सत्र के दौरान आज राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में विनेश फोगाट के ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन सभापति ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद टीएमसी एमपी डेरेक ओ ब्रायन ने जब इस संबंध में बात करने की कोशिश की तो सभापति ने उनको चेतावनी दी। इसके बाद नाराज कांग्रेस और टीएमसी के सांसदों ने वाॅकआउट कर दिया।
विपक्षी सांसदों के वाॅक आउट के बाद सभापति नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्यगण इस सदन का अराजकता का केंद्र बनाने का प्रयास करना, भारतीय प्रजातंत्र के ऊपर कुठाराघात करने जैसा है। आप लोग अध्यक्ष की गरिमा को धूमिल कर रहे है। इसके साथ ही शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण माहौल पैदा कर रहे हैं। ये आचरण मर्यादित नहीं है। ये सीमाओं को लांघने वाला आचरण है।
मुझे चुनौती दी जा रही
सभापति यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि इस सदन में रुलिंग पार्टी और विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष बैठे हैं। इसके अलावा सदन में कांग्रेस की वरिष्ठतम सदस्या भी मौजूद हैं। पूरा देश आपकी उपस्थिति देख रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने हाल के दिनों में शब्दों, पत्रों, अखबार के माध्यम से कई गलत टिप्पणियां स्वयं के बारे में सुनी है। मुझे चुनौती दी जा रही है। यह चुनौती सभापति को दी जा रही है। सभापति ने आगे कहा कि ये चुनौती इसलिए दी जा रही है क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि जो व्यक्ति इस पर बैठा है वो इसके लायक नहीं है। लोग ऐसा सोचते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘बांग्लादेश से आने वालों के लिंग की जांच हो…’ ये क्या बोल गए VHP नेता
मैं यहां बैठने में सक्षम नहीं हूं
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सदन की गरिमा को कम मत कीजिए। अमर्यादित आचरण मत अपनाइए। इस बीच जयराम रमेश हंसने लगे तो उन्होंने कहा कि आप हंसिए मत मैं आपकी सभी आदतें अच्छे से जानता हूं। कुछ सांसद गलत टिप्पणी करते हैं। मुझे हाउस का जो समर्थन मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। मेरे प्रयास में कोई कमी नहीं है। मैं अपनी शपथ से दूर नहीं भाग रहा। ऐसे में मैं कुछ समय के लिए अपने आप को यहां बैठने में सक्षम नहीं पा रहा हूं।
ये भी पढ़ेंः Vinesh Phogat ओलंपिक में गोल्ड जरूर जीतेंगी … रोते-रोते महावीर फोगाट बोले-मैं फिर तैयारी कराऊंगा
संबंधित खबरें
क्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
1 hr ago'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
4 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
5 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
7 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
8 hrs agoLIVE: महाराष्ट्र के बीड में सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में 5 की मौत
9 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
18 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
18 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
18 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines