Vinesh Phogat ओलंपिक में गोल्ड जरूर जीतेंगी … रोते-रोते महावीर फोगाट बोले-मैं फिर तैयारी कराऊंगा

Mahaveer Singh Phogat on Vinesh Phogat: विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं। इस खबर से पूरे देश को झटका लगा है। मगर विनेश के चाचा महावीर सिंह फोगाट के उम्मीद की किरण अभी भी कायम है।

Vinesh Phogat

Mahaveer Singh Phogat on Vinesh Phogat: पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त…ये लाइन तो आपने कई बार सुनी होगी। विनेश फोगाट के केस में भी कुछ ऐसा ही है। वजन बढ़ने के कारण विनेश पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। मगर उम्मीद की किरण अभी भी बाकी है। महावीर सिंह फोगाट ने विनेश के डिस्क्वालिफिकेशन पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

दिल टूट गया

महावीर सिंह फोगाट ने कहा कि सारे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। आज हमारे पास गोल्ड मेडल आने वाला था। आज खुशी का दिन था। सुबह से तैयारियां चल रही थीं। मगर सुबह 9-10 बजे के आसपास ये खबर मिली तो दिल टूट गया। कुछ बोलने के लिए नहीं बचा था।

विज्ञापन

4 साल दूर नहीं

ओलंपिक के रूल्स पर बात करते हुए महावीर सिंह फोगाट ने कहा कि आमतौर पर अगर 100-50 ग्राम वजन ज्यादा भी हो तो रेसलर्स को लड़ा देते हैं। देशवासियों से मेरी यही गुजारिश है कि कोई भी निराश ना हो। एक दिन विनेश जरूर गोल्ड मेडल जीतेगी। 2028 के ओलंपिक के लिए मैं संगीता और विनेश दोनों की तैयार कर रहा हूं। 4 साल कोई बड़ी बात नहीं होती। 4 साल बाद फिर से ओलंपिक होगा। उसके लिए मैं दोबारा तैयारी कराऊंगा।

विज्ञापन

कैसे बाहर हुईं विनेश फोगाट?

बीते दिन महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाली विनेश का आज फाइनल मुकाबला था। ओलंपिक रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश देश की पहली महिला पहलवान बनी थीं। विनेश गोल्ड मेडल से कुछ ही घंटे की दूरी पर थीं कि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। खबरों की मानें तो इस फैसले से विनेश को गहरा सदमा लगा है और डिहाइड्रेशन के कारण वो बेहोश हो गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ