Budget 2024: इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस, जानें बजट से लोगों की 5 बड़ी उम्मीदें

Budget 2024: अर्थशास्त्रियों के अनुसार सरकार चुनाव से पहले राजनीतिक संदेश के साथ लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेगी। बजट में रोजमर्रा के सामान की कीमतें कम होने की उम्मीद है।

Budget 2024 Nirmala Sitaraman

1 फरवरी को पेश होगा अंतिरम बजट।

Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बजट में लोक कल्याण की किसी नई परियोजनाओं पर ज्यादा खर्च करने की बजाए इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रह सकते हैं। जानकारों की मानें तो इकॉनमी को चालू रखने और बजट में लाभ-हानि के हुए अंतर को बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी। अर्थशास्त्रियों के अनुसार इस बार के बजट में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पॉलिटिकल मैसेज छिपा होगा। जो देश में बीजेपी के कामों का उल्लेख करे, जिससे उसे चुनावों में इससे फायदा हो।

विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि में इजाफा संभव

अर्थशास्त्रियों के अनुसार सरकार चुनाव से पहले राजनीतिक संदेश के साथ लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेगी। जानकारों की मानें तो इस बार के बजट में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि को 8000 से बढ़ाकर 9000 रुपये किया जा सकता है। वहीं, महिला किसानों को यह सम्मान निधि 10000 से बढ़ाकर 12000 रुपये की जा सकती है। इस बार के बजट में सरकार का फोकस गरीब, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर है।

विज्ञापन

आम बजट से लोगों की हैं यह उम्मीदें

  • युवाओं के लिए रोजगार की नई योजनाओं का ऐलान हो सकता है।
  • आम जनता से जुड़ी चीजें जैसे दाल,चीनी, तेल,रसोई गैस आदि की कीमतों में कटौती।
  • छोटे मकान खरीदने वालों के लिए टैक्स घटेगा।
  • इनकम टैक्स में सेक्शन 80C की लिमिट को बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
  • स्मार्टफोन फोन सस्ते होंगे। इनके कंपोनेंट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घट सकती है।

ये भी पढ़ें: Income Tax: अगर पत्नी की मदद से लेना चाहते हैं इनकम टैक्स में छूट, तो याद रखें ये 6 बातें नहीं तो पछताना पड़ेगा!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ